Search

 
 
 

बीसीसीआई अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चुनी गईं गुरलीन कौर

Ranchi News: गुरलीन कौर रांची जिला क्रिकेट संघ की अंडर-19 महिला टीम की खिलाड़ी हैं. रांची जिला क्रिकेट संघ के अनुसार, वह इस टूर्नामेंट के लिए चयनित होने वाली संघ की दूसरी महिला खिलाड़ी हैं. वहीं, झारखंड से चयनित होने वाली वह चौथी खिलाड़ी हैं.
 
चैलेंजर ट्रॉफी के लिए गुरलीन कौर का चयन
  • कुमारी पलक, प्रियंका लूथरा और इशिका दीपक का भी चयन

Ranchi News: बीसीसीआई अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी के लिए झारखंड की चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है. इनमें कुमारी पलक, प्रियंका लूथरा, इशिका दीपक और गुरलीन कौर शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:

गुरलीन कौर रांची जिला क्रिकेट संघ की अंडर-19 महिला टीम की खिलाड़ी हैं. रांची जिला क्रिकेट संघ के अनुसार, वह इस टूर्नामेंट के लिए चयनित होने वाली संघ की दूसरी महिला खिलाड़ी हैं. वहीं, झारखंड से चयनित होने वाली वह चौथी खिलाड़ी हैं.

 

गुरलीन ने क्रिकेट की शुरुआत धुर्वा स्थित साईं क्रिकेट एकेडमी से की थी. बाद में वह कुष्माही क्रिकेट एकेडमी से जुड़ीं. वह वर्तमान में कोच सुबोध कुशवाहा के मार्गदर्शन में क्रिकेट का अभ्यास कर रही हैं. उनकी पढ़ाई भी रांची में चल रही है. उनके पिता व्यवसायी हैं और उन्होंने बेटी को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया. रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी सचिव शम्भू सिन्हा ने गुरलीन के चयन पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही