Search

 
 
 

तुम मेरे हो की रिलीज के बीच ट्रोल हुए गुरमीत चौधरी, यूजर्स ने पूछा- 'संकट के समय कहां थे'

Lagatar Desk :फिल्म की रिलीज से ठीक पहले गुरमीत चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें वह हाथ जोड़कर बिहार के लोगों से अपनी फिल्म को प्यार देने और सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील करते नजर आए. उन्होंने बताया कि फिल्म का प्रमोशन पटना से शुरू हुआ है. साथ ही, उन्होंने खुद को बिहारी बताते हुए इस बात पर गर्व जताया.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की रोमांटिक फिल्म तुम मेरे हो 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.फिल्म की रिलीज से पहले गुरमीत ने अपने इंस्टाग्राम एक भावुक वीडियो शेयर कर बिहार के लोगों से फिल्म देखने और उसे समर्थन देने की अपील की थी. हालांकि, उनकी इस अपील के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

 

 

बिहार के लोगों से हाथ जोड़कर की थी अपील

फिल्म की रिलीज से ठीक पहले गुरमीत चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें वह हाथ जोड़कर बिहार के लोगों से अपनी फिल्म को प्यार देने और सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील करते नजर आए. उन्होंने बताया कि फिल्म का प्रमोशन पटना से शुरू हुआ है. साथ ही, उन्होंने खुद को बिहारी बताते हुए इस बात पर गर्व जताया.

 

 

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उठाए सवाल

गुरमीत की इस अपील के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि जब बिहार बाढ़ जैसी आपदाओं और मुश्किल हालात से गुजर रहा था, तब एक्टर कहां थे. वहीं, कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा कि अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए ही उन्हें बिहार और यहां के लोगों की याद आ रही है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही