Search

 
 
 

चक्रधरपुर में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन, भगवा ध्वज का किया पूजन

श्चिमी सिंहभूम जिले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) चक्रधरपुर नगर की ओर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहर के वीरा बाग में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) चक्रधरपुर नगर की ओर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहर के वीरा बाग में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ध्वज प्रणाम और प्रार्थना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पवित्र भगवा ध्वज को गुरु मानते हुए उनका पूजन किया.

 

 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जमशेदपुर विभाग प्रचारक सत्यप्रकाश ने बौद्धिक देते हुए कहा कि व्यक्ति के मूल्यों में ह्रास हो सकता है, लेकिन तत्व में नहीं,इसीलिए संघ में त्याग और समर्पण के प्रतीक भगवा ध्वज को सर्वोच्च गुरु माना गया है. 

 

Uploaded Image

इस दौरान सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, स्व का बोध और कुटुंब प्रबोधन पर बल दिया गया.साथ ही यह निर्णय लिया गया कि स्वयंसेवक निजी व सरकारी शिक्षण संस्थानों में युवाओं से संपर्क कर 'पंच परिवर्तन' के विषयों से उन्हें अवगत कराएंगे. 

 

कार्यक्रम में जिला सह संघचालक मनोज भगेरिया, नगर संघचालक इंद्रलाल विश्वकर्मा, नगर कार्यवाह सूरज महतो, जिला पर्यावरण संयोजक संदीप महतो, शारीरिक प्रमुख रूपेश महतो, तुषार कांति, जिला गोसेवा प्रमुख अभय ठाकुर, नगर प्रचारक विकास और राज रवानी उपस्थित थे.

 

इसके अलावा वरिष्ठ स्वयंसेवक अशोक षाड़ंगी,भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा,पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, डॉ. विजय सिंह गागराई, अमित गिलुवा, निताई मंडल व रवि बांकिरा सहित कई स्वयंसेवक मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही