Search

असम CM हिमंता को मियां मुसलमान वाले बयान पर गुवाहाटी हाइकोर्ट का नोटिस

गुवाहाटी हाइकोर्ट के, चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार और जस्टिस अरुण देव चौधरी की डिवीजन बेंच ने सुनवाई को बाद केंद्र सरकार, असम सरकार, असम डायरेकेटर जनरल ऑफ पुलिस(DGP) और मुख्यमंत्री को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
 
 Guwahati :  गुवाहाटी हाइकोर्ट द्वारा असम के CM  हिमंता बिस्व सरमा को मियां मुसलमान वाले बयान पर नोटिस जारी किये जाने की खबर है.

हाइकोर्ट ने राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हेट स्पीच देने से रोकने के लिए निर्देश देने की गुहार लगानेवाली याचिका पर सुनवाई के बाद नोटिस जारी किया है,

असमिया स्कॉलर डॉ. हिरेन गोहेन के अलावा दो अन्य लोगों द्वारा याचिका में कहा गया है कि हिमंता बिस्व सरमा के हेट स्पीच के वीडियो वायरल होने पर भी असम पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की.

याद करें कि इस माह की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने पहुंचे पिटीशनर्स से SC ने हाई कोर्ट जाने को कहा था. 

गुवाहाटी हाइकोर्ट के, चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार और जस्टिस अरुण देव चौधरी की डिवीजन बेंच ने सुनवाई को बाद केंद्र सरकार, असम सरकार, असम डायरेकेटर जनरल ऑफ पुलिस(DGP) और मुख्यमंत्री को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही