Search

 
 
 

राहुल गांधी का एक्स पर पोस्ट, यह कैसा लोकतंत्र, जहां Compromised पीएम सवालों से डरते हैं?

भारत में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना सबसे बड़ा अपराध बना दिया गया है.  दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साजिश का नाम दिया जा रहा है.
 
  • मोदी जी, यह नॉर्थ कोरिया नहीं, भारत है
  • शांतिपूर्ण विरोध अपराध नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है
  • लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब सरकार आलोचना सुनती है

New Delhi :  भारत में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना सबसे बड़ा अपराध बना दिया गया है.  दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साजिश का नाम दिया जा रहा है.

 

 
यह कहते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज एक्स पर शेयर किये गये पोस्ट में मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. 


राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा, किसी भी मुद्दे पर अगर कोई संवैधानिक तरीके से भी सत्ता के खिलाफ आवाज उठाता है तो उस पर लाठी बरसाई जाती है, मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाता है. राहुल गांधी ने कई उदाहरण दिये.

 
उन्होंने पेपर लीक का जिक्र करते हुए कहा कि इससे त्रस्त युवाओं ने अपने भविष्य को लेकर आवाज उठाई, तो उन्हें लाठियों से पीटा गया. देश की महिला पहलवानों ने भाजपा के दबंग नेता पर लगे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की, तो उन्हें बदनाम कर उनके आंदोलन को कुचला दिया गया.


एक अन्य उदाहरण दिया कि एक रेप पीड़िता के समर्थन में इंडिया गेट पर जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया तो  उन्हें वहां से हटा दिया गया. युवा कांग्रेस का ताजा मामला याद दिलाते हुए कहा कि देश का अहित करने वाले US ट्रेड डील का शांतिपूर्ण विरोध करने पर  उन्हें देशविरोधी करार देकर गिरफ्तार कर लिया गया. 


राहुल गांधी ने पर्यावरण की चिंता का जिक्र करते हुए कहा,  जब आम लोग जहरीली हवा के खिलाफ खड़े हुए तो उसे भी दबा दिया गया. किसानों के आंदोलनों को देशविरोधी करार देते हुए उन पर आंसू गैस, रबर की गोलियां, पानी की बौछारें और लाठियां भांजी गयी.

 
राहुल गांधी ने पूछा कि  यह कैसा लोकतंत्र है जहां Compromised पीएम सवालों से डरते हैं?  कहा कि शांतिपूर्ण विरोध अपराध नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है. लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब सरकार आलोचना सुनती है, जवाब देती है. राहुल गांधी ने लिखा, मोदी जी, यह नॉर्थ कोरिया नहीं, भारत है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही