Search

 
 
 

हाड़ी जाति समुदाय ने 7 सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष दिया धरना

सात सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को हाड़ी जाति विकास मंच के बैनर तले  सैकड़ो लोगों ने राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया.
 

Ranchi : सात सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को हाड़ी जाति विकास मंच के बैनर तले  सैकड़ो लोगों ने राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में हाड़ी समुदाय लंबे समय से आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक परस्थिति से जूझ रहा है. झारखंड के बाद भी हाड़ी समुदाय का विकास नहीं हो पाया है. यह समुदाय हमेशा सफाई कर्मी मे ज्यादा काम करते है.

 

इनकी ये मांगें है

  • झारखंड अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया जाए.
  • नगर निगम मे अनुकंपा पर होने वाली नियुक्ति का पढाई सिर्फ साक्षर किया जाए.
  • भूमिहीन हाड़ी समुदाय को स्थायी रूप में रहने के लिए 5 डीसमिल जमीन दान स्वरूप दिया जाए.
  • हाड़ी समुदाय कई वर्षों से सरकारी जमीन पर घर बनाकर रह रहे है, उन्हें सरकार द्वारा जमीन का पट्टा प्रदान किया जाए.
  • झारखंड में सफाई कर्मीचारी आयोग का गठन किया जाए.
  • नगर निगम में अनुंकपा पर होने वाली नियुक्ति का पढ़ाई सिर्फ साक्षर किया जाए.
  • सरकारी विभागों और नगर निकायों में 10 वर्षों से काम करने वाले सभी कर्मचारियों को स्थायी किया जाए.
  • हाड़ी समुदाय के छात्र- छात्राओ का आवास प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही