Lagatar Desk : अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर फिल्म हैवान आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के रिलीज होते ही दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार पहली बार खलनायक के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि सैफ अली खान लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन ने किया है.
अक्षय-सैफ की जोड़ी को मिल रहा पसंद
हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी एक अलग अंदाज में नजर आ रहे है. सोशल मीडिया पर शुरुआती रिव्यू की बात करें तो कई दर्शकों ने फिल्म और दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस की तारीफ की है.
#HaiwaanReview: CAPTIVATING THRILLER!
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) September 11, 2026
RATING - ⭐⭐⭐✨3.5*#AkshayKumar transforms into a full-time #Haiwaan and surprises with his psychologically challenging character that has dark shades with mental elements attached to it. The opening scene and the climax scene is where… pic.twitter.com/iqYqaOohGz
एक यूजर ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताते हुए प्रियदर्शन के निर्देशन की तारीफ की. यूजर के मुताबिक अक्षय कुमार ने अपने किरदार को शानदार तरीके से निभाया है, वहीं सैफ अली खान भी अपनी भूमिका में पूरी तरह फिट नजर आए. इस यूजर ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार दिए.वहीं, एक अन्य यूजर ने अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने साइकोलॉजिकल थ्रिलर में अपने किरदार से दर्शकों को चौंकाया है. इस यूजर ने फिल्म को 3.5 स्टार दिए.
एक और दर्शक ने ‘हैवान’ को डार्क और अनप्रिडिक्टेबल थ्रिलर बताया. उनके मुताबिक फिल्म शुरुआत से ही दर्शकों को बांधे रखती है. साथ ही अक्षय और सैफ की परफॉर्मेंस को भी शानदार बताया गया है.
#HaiwaanReview watched #Haiwaan FDFS in Australia. ⭐️⭐️⭐️⭐️⭐️#ThreeWordReview Original REVENGE Thriller#AkshayKumar has raised the level of villainous acting. #Mohanlal cameo is 👍#Saif acts well and is outstanding in parts
— Nitesh (@NiteshNaveenAus) September 11, 2026
Different and better than OPPUM
Must watch pic.twitter.com/aYbUlcoxsU
फिल्म में ये कलाकार आए नजर
‘हैवान’ में अक्षय कुमार परशुराम गोखले के किरदार में हैं, जबकि सैफ अली खान श्याम राणे की भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा बोमन ईरानी जज प्रधान और राजपाल यादव चंदू ऑटो ड्राइवर के किरदार में नजर आ रहे हैं. असरानी फिल्म में हुसैन नाम के सिक्योरिटी गार्ड का रोल निभा रहे हैं.फिल्म में ‘ओप्पम’ के स्टार मोहनलाल का कैमियो भी है, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की बात सामने आ रही है.
#Haiwaan: SOLID, RATING: ⭐️⭐️ ⭐️ 1/2 #HaiwaanReview
— MASS (@Freak4Salman) September 11, 2026
HAIWAAN is a fascinating combination of performances, atmosphere and old-school thriller storytelling. #AkshayKumar as a cold-blooded villain exudes danger from every sweat and displays remarkable ease in an otherwise… pic.twitter.com/pzCxKPnWcP
पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है हैवान
शुरुआती अनुमान के मुताबिक अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ भारत में पहले दिन करीब 3 से 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. फिल्म को मिल रहे शुरुआती पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए वीकेंड पर इसकी कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद है.
In last 4-5 Years , #AkshayKumar has delivered some of the finest films but failed miserably at the Box Office owing to its REMAKE -- #Haiwaan seems to be the latest addiction, falling prey to the REMAKE TAG
— Manoz Kumar (@ManozTalks) September 11, 2026
Khel Khel Mein (Terrific film, Box Office Zero)
Mission Ranigunj…

