Search

 
 
 

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद :खड़गे का जेपी नड्डा को पत्र, आरोपियों पर FIR दर्ज करायें

National  News : कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पत्र में भाजपा सांसद और मंत्री नड्डा से आग्रह किया है कि वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी को निर्देश दें कि हल्द्वानी शुद्धिकरण की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ FIR दर्ज दर्ज करे
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

National  News :  हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद थमता नहीं दिख रहा है. कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर हमलावर है. खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन के नेता जेपी नड्डा को पत्र लिखकर शुद्धिकरण विवाद पर असंतोष जताया है.

 

 
श्री खड़गे ने अपने पत्र में  हैरानगी जताते हुए लिखा है कि शुद्धिकरण के आरोपियों पर अभी तक FIR दर्ज नहीं की गयी है.मल्लिकार्जुन खड़गे के अनुसार शुद्धिकरण का मुद्दा  उनके या कांग्रेस अध्यक्ष के पद से कहीं ऊपर है, यह करोड़ों लोगों की भावनाओं से गहराई से जुड़ा है

 

 


कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पत्र में भाजपा सांसद और मंत्री नड्डा से आग्रह किया है कि वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी को निर्देश दें कि हल्द्वानी शुद्धिकरण की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ FIR दर्ज दर्ज करे
 

अपने पत्र में श्री खड़गे ने जेपी नड्डा को याद दिलाया है कि इसी साल 13 अगस्त  को राज्यसभा में मैने हल्‌द्वानी में 8 अगस्त  की जनसभा के बाद छुआछूत जनित शुद्धीकरण का मुद्दा उठाया था.


इस पर आपने इसे दुखदायी विषय करार दिया था. कहा था कि यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए दुखदायी नहीं है, बल्कि यह हम सबके लिए दुखदायी है, आपने इस पर कार्रवाई की बात कही थी. 

 

कहा था कि भाजपा इस तरह की गतिविधियों को कभी सपोर्ट नहीं करती है. आपने इसकी भर्त्सना की था.राज्यसभा के सभापति ने भी  इस घटना पर दुख प्रकट किया था.  कांग्रेस अध्यक्ष ने हैरानी जताते हुए कहा, घटना के 24 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ FIR तक दर्ज नहीं की गयी है. 
 

मामला यह है कि 8 अगस्त  को उत्तराखंड के हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली हुई थी. कांग्रेस ने दावा किया कि रैली के दो दिन बाद 10 अगस्त को भाजपा-आरएसएस के लोगों ने मंच का शुद्धिकरण किया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही