Search

 
 
 

आधी आबादी बात नारी की: बहनों को जागरूक व आत्मनिर्भर बनने का संदेश

स्वाश्रयी महिला सेवा संघ (सेवा) झारखंड की ओर से गुरुवार को हरमू नयाटोली  में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. जहां कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम में समूहों से जुड़ी सैकड़ों महिला सदस्य ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
 

Ranchi: स्वाश्रयी महिला सेवा संघ (सेवा) झारखंड की ओर से गुरुवार को हरमू नयाटोली  में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. जहां कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम में समूहों से जुड़ी सैकड़ों महिला सदस्य ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का मकसद महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना और समाज में महिलाओं से जुड़े बदलावों की जानकारी देना था. इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए भी प्रेरित किया गया.

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रवादी संगठन Salute Tiranga के प्रमोद कुमार मिश्रा और Jharkhand Integrated Social Welfare Agency (JISWA) के अविनाश कुमार मौजूद रहे. प्रमोद कुमार मिश्रा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए, कानूनी अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जानकारी दी. वहीं अविनाश कुमार ने बहनों को मेहनत कर आगे बढ़ने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया.

 

कार्यक्रम का संचालन नेहा बेन ने किया. इसमें रितु बेन, मनीषा बेन और स्मृति बेन ने सहयोग किया, जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति मुंडा बेन की अहम भूमिका रही. इस दौरान सेवा संगठन के बारे में जानकारी दी गई. महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए. इस अवसर पर खेल-कूद का भी आयोजन किया गया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में बहनों ने सामूहिक नृत्य भी किया गया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही