Search

 
 
 

शादी के तीन साल बाद अलग हुए हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया, कोर्ट ने दी मंजूरी

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल कथूरिया का तलाक फाइनल हो गया है. शादी के करीब तीन साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया. मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी है.
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल कथूरिया का तलाक फाइनल हो गया है. शादी के करीब तीन साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया. मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी है. हालांकि, कपल ने अब तक आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की है.

 

छोटी-छोटी बातों पर होते थे मतभेद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंसिका और सोहेल के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद हो जाते थे. समय के साथ यह मतभेद बढ़ गए और दोनों के लिए साथ रहना मुश्किल होता गया. बताया जा रहा है कि दोनों जुलाई 2024 से अलग रह रहे थे और बाद में शादी खत्म करने का फैसला लिया.

 

एलिमनी की नहीं की मांग

हंसिका के वकील अदनान शेख ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया है. उन्होंने यह भी साफ़ किया कि हंसिका ने एलिमनी या मेंटेनेंस के लिए कोई दावा नहीं किया है और वह इस रिश्ते को नज़दीकी तरीकों से खत्म करना चाहती थीं.

 

परिवार ने सुलह कराने की कोशिश की

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल के परिवार और दोस्तों ने कई बार उनके बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी. आखिर में दोनों ने यह मान लिया कि उनका रिश्ता आगे नहीं चल सकता और उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया.

 

जयपुर में हुई थी ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग

इसके बाद दोनों ने 4 दिसंबर 2022 को राजस्थान के मुंडोता फोर्ट और पैलेस में ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. शादी से पहले मुंबई में माता की चौकी का आयोजन हुआ था और फिर कई दिनों तक शादी के प्रोग्राम चले थे.

 

लोगों ने हंसिका पर लगाए आरोप


हंसिका से शादी से पहले सोहेल कथूरिया की शादी रिंकी बजाज से हुई थी, जो बाद में तलाक पर खत्म हो गई थी.जब हंसिका और सोहेल की सगाई की खबर सामने आई थी, तब सोशल मीडिया पर सोहेल की पहली शादी के कुछ पुराने वीडियो भी वायरल हुए थे. कई यूजर्स ने दावा किया कि रिंकी कभी हंसिका की करीबी दोस्त थीं और उन्होंने हंसिका पर अपनी दोस्त के पूर्व पति से शादी करने का आरोप लगाया. ये आरोप तेजी से वायरल हो गए, जिसके चलते हंसिका को जमकर ट्रोल किया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही