Search

 
 
 

बाबा बागेश्वर की मौजूदगी में ब्रिटेन की संसद में हनुमान चालीसा का पाठ, वीडियो वायरल

बागेश्वर धाम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस वीडियो को साझा किया गया है. वीडियो में  ब्रिटेन संसद भवन में अधिकारी, सांसद सहित अन्य अतिथि चालीसा का पाठ करते हुए नजर आ रहे हैं.
 

London : ब्रिटेन की संसद में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की उपस्थिति में हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन की खबर है. सोशल मीडिया पर बागेश्वर बाबा की मौजूदगी में हनुमान चालीसा पाठ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.  

 

 

जान लें कि इन दिनों धीरेंद्र शास्त्री यूरोप के दौरे पर हैं. इस क्रम में वह बुधवार को ब्रिटेन की संसद में पहुंचे.  यहां उनकी मौजूदगी में हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन किया गया, जो सुर्खियों मं रहा.

 


बागेश्वर धाम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस वीडियो को साझा किया गया है. वीडियो में  ब्रिटेन संसद भवन में अधिकारी, सांसद सहित अन्य अतिथि चालीसा का पाठ करते हुए नजर आ रहे हैं.  

 

 

बागेश्वर धाम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, लंदन की संसद के इतिहास में पहली बार. सरकार द्वारा श्री हनुमान चालीसा का पाठ. संसद में आये सभी अतिथियों ने मनो भाव से पाठ किया.

 

 

बता दें कि यह पहली बार है जब ब्रिटिश संसद में किसी भारतीय धार्मिक ग्रंथ का पाठ सार्वजनिक रूप से किया गया है. सोशल मीडिया पर इस क्षण को ऐतिहासिक करार दिया जा रहा है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही