Search

तमाड़ में कांची नदी पर करोड़ों की लागत से बना हाराडीह बुढ़ाडीह पुल ध्वस्त

Ranchi: तमाड़ में कांची नदी पर बना हाराडीह बुढ़ाडीह पुल आज गिर गया. करोड़ों की लागत से बना यह पुल पहली बारिश में ध्वस्त हो गया है. यह पुल तमाड़, बुंडू और सोनाहातु को जोड़ता था. तीन साल पहले ही करोड़ों की लागत से पुल बनाया गया था. अब तक कांची नदी में बने सोनाहातु का हारीन पुल, तमाड़ का बामलाडीह पुल पहले ही ध्वस्त हो चुका है और अब हाराडीह पुल सहित तीन पुल ध्वस्त हो गये हैं. बताया जा रहा है कि कांची नदी पर करोंड़ों रुपये की लागत से बना पुल बालू तस्करों की भेंट चढ़ा है.

इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-negligence-of-officers-50400-sack-wheat-drenched-in-goods-shed-for-24-hours/70232/">बोकारो

: अधिकारियों की लापरवाही, 24 घंटें से गुड्स शेड पर भींग रहा 50400 बोरी गेहूं

अवैध बालू खनन की भेंट चढ़ा पुल

बताया जा रहा है कि कांची नदी पर लगातार बालू का अवैध खनन किया जा रहा था. जिसके कारण पुल कमजोर हो रहे हैं. और जिस पर समय रहते अगर प्रशासन कार्रवाई करती तो ये तीनों पुल बच जाते. आपको बता दें कि इन तीनों पुल के बने महज तीन से 4 साल ही हुए थे. यहां तक कि हाराडीह पुल में अभी तक बड़े वाहनों का परिचालन शुरू भी नहीं किया गया था. और ये भी गिर गया. लिहाजा निर्माण और रख रखाव की व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है. बहरहाल अब देखने वाली बात होगी कि इस घटना से शासन प्रशासन और निर्माण कंपनियां कितना सबक लेती हैं.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//