Search

 
 
 

हरदीप पुरी ने कहा, देश में पर्याप्त मात्रा में तेल-गैस की आपूर्ति, यह समय अफवाह फैलाने का नहीं

राहुल गांधी ने कॉम्प्रोमाइज्ड शब्द कहते हुए कहा, यहां एक मंत्री जी बैठे हैं, जिन्होंने कहा था एपस्टीन दोस्त है. राहुल गांधी के इस बयान पर  संसद में हंगामा शुरू हो गया. स्पीकर ने तुरंत राहुल गांधी को टोका. कहा कि आपने नोटिस किसी और विषय पर दिया है. संसद में  नियम से परे बोलने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती.
 
  • भारत की कच्चे तेल (क्रूड) की आपूर्ति की स्थिति सुरक्षित है.
  • यह समय अफवाह फैलाने या झूठे नैरेटिव बनाने का नहीं है.
  • रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं. 

NewDelhi : लोकसभा में  आज राहुल गांधी द्वारा खाड़ी युद्ध और तेल गैस संकट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा गया. उन्होंने विदेश नीति को कमजोर और दिशाहीन करार दिया. पेट्रोलियम मंत्री पर गंभीर आरोप लगाये. एपस्टीन फाइल्स और जॉर्ज सोरोस का जिक्र करते हुए श्री पुरी को घेरने की कोशिश की.

 

 

 

राहुल गांधी ने कॉम्प्रोमाइज्ड शब्द कहते हुए कहा, यहां एक मंत्री जी बैठे हैं, जिन्होंने कहा था एपस्टीन दोस्त है. राहुल गांधी के इस बयान पर  संसद में हंगामा शुरू हो गया,  ट्रेजरी बेंच ने  हंगामा शुरू कर दिया. स्पीकर ने तुरंत राहुल गांधी को टोका. कहा कि आपने नोटिस किसी और विषय पर दिया है. संसद में  नियम से परे बोलने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती.

 

अपनी बारी आने पर हरदीप पुरी ने जब बोलना शुरू किया तो विपक्षी सदस्यों ने देखो-देखो कौन आया, एपस्टीन का दोस्त आया...के नारे लगाये. हंगामा बढ़ते देख पीठासीन ने कार्यवाही शाम 5 बजे तक स्थगित कर दी.

 

 पांच बजे के बाद हरदीप सिंह पुरी ने सरकार का पक्ष रखा.श्री पुरी ने कहा, यह समय अफवाह फैलाने या झूठे नैरेटिव बनाने का नहीं है. गैस सिलेंडर के लिए पैनिक करने की जरुरत नहीं है. वर्तमान समय में देश बड़े वैश्विक ऊर्जा संकट से गुजर रहा है.कहा कि देश को ऊर्जा संकट से मिलकर निपटना होगा.

 

विश्वास दिलाया कि भारत की कच्चे तेल (क्रूड) की आपूर्ति की स्थिति सुरक्षित है. हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ईंधन की सप्लाई जारी है. घरेलू गैस और खेती को प्राथमिकता दी जा रही है.  एलपीजी उत्पादन में 28% की बढ़ोतरी की गयी है.

 

उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों खासकर गरीब और वंचित वर्ग की रसोई में किसी तरह की कमी न हो. घरेलू आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और डिलीवरी साइकिल में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है. रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं. 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही