Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने कहा, मोदी सरकार समझौतावादी, हरदीप पुरी पर बरसे, एपस्टीन और जॉर्ज सोरोस का जिक्र किया, हंगामा्

राहुल गांधी ने  मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा. प्रत्येक राष्ट्र की नींव उसकी ऊर्जा सुरक्षा है. मैं इसे हल्के में नहीं कह रहा हूं, लेकिन अमेरिका को यह तय करने की अनुमति देना कि हम किससे तेल खरीदते हैं, हम रूस से तेल खरीद सकते हैं या नहीं.
Advertisement
Advertisement
  • राहुल का आरोप, हरदीप सिंह पुरी बेटी को जॉर्ज सोरोस से पैसे मिले हैं.
  • राहुल गांधी के इस बयान पर  संसद में हंगामा
  • कमजोर विदेश नीति ने देश को खतरनाक स्थिति में ला खड़ा किया है.
  • स्पीकर ने राहुल गांधी को टोका. विषय पर बोलिए

New Delhi : लोकसभा में  आज राहुल गांधी द्वारा खाड़ी युद्ध और तेल गैस संकट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा गया. उन्होंने  विदेश नीति को कमजोर और दिशाहीन करार दिया. पेट्रोलियम मंत्री पर गंभीर आरोप लगाये. एपस्टीन फाइल्स और जॉर्ज सोरोस का जिक्र करते हुए श्री पुरी को घेरने की कोशिश की.

 

 

राहुल गांधी ने कॉम्प्रोमाइज्ड शब्द कहते हुए कहा, यहां एक मंत्री जी बैठे हैं, जिन्होंने कहा था एपस्टीन दोस्त है. राहुल गांधी के इस बयान पर  संसद में हंगामा शुरू हो गया,  ट्रेजरी बेंच ने हंगामा शुरू कर दिया. स्पीकर ने तुरंत राहुल गांधी को टोका. कहा कि आपने नोटिस किसी और विषय पर दिया है. संसद में  नियम से परे बोलने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती.   

 

इस  क्रम में  राहुल गांधी ने सरकार (मोदी) को चेताते हुए कहा कि यदि तुरंत उचित कदम नहीं उठाये गये, तो एलपीजी, पेट्रोल और डीज़ल करोड़ों देशवासियों क समक्ष बड़ी समस्या बन कर उभर सकते हैं. राहुल ने कहा कि सभी जानते हैं कि मध्य पूर्व में युद्ध छिड़ गया है. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जंग जारी है.

 

 

विपक्ष के नेता ने कहा कि  इस युद्ध के दूरगामी परिणाम विनाशकारी होने वाले हैं. राहुल गांधी ने लोकसभा में अपनी बात रखते हुए आरोप लगाया कि मोदी  सरकार ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता कर लिया है. कमजोर और दिशाहीन विदेश नीति ने देश को खतरनाक स्थिति में ला खड़ा किया है.

 

राहुल ने कहा, देश को सच बताने का समय आ गया है. देश को तैयार करने का समय आ गया है.  नहीं को इसकी कीमत आम लोगों को चुकानी पड़ेगी.जिस होर्मुज जलडमरूमध्य  मार्ग से विश्व का 20 प्रतिशत तेल जाता है, वह रास्ता बंद कर दिया गया है.

 

राहुल ने कहा, खासकर हम पर इसका जबरदस्त असर होने वाला है, क्योंकि हमारे तेल और प्राकृतिक गैस का बहुत बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर आता है.राहुल गांधी ने  कहा. देश भर में रेस्तरां बंद हो रहे हैं, एलपीजी को लेकर बड़े पैमाने पर दहशत फैल गयी है. रेहड़ी-पटरी वाले प्रभावित हो रहे हैं. जैसा कि मैंने कहा, यह केवल शुरुआत है.

 

राहुल गांधी ने  मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा. प्रत्येक राष्ट्र की नींव उसकी ऊर्जा सुरक्षा है. मैं इसे हल्के में नहीं कह रहा हूं, लेकिन अमेरिका को यह तय करने की अनुमति देना कि हम किससे तेल खरीदते हैं, हम रूस से तेल खरीद सकते हैं या नहीं. 

 

राहुल गांधी ने कहा कि यह बहुत ही हैरान करने वाला तथ्य है कि भारत के आकार का राष्ट्र किसी अन्य राष्ट्र या किसी अन्य राष्ट्र के राष्ट्रपति को हमें रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने और यह तय करने की अनुमति क्यों देगा कि हमारे संबंध किसके साथ हैं.

 

राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने पहेली सुलझा ली है. यह पहेली समझौते के बारे में है. हमारे यहाँ एक सज्जन(हरदीप सिंह पुरी) बैठे हैं, जो तेल मंत्री हैं. उन्होंने स्वयं कहा है कि वे मिस्टर एप्सटीन के मित्र हैं. राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास एक दस्तावेज है जिससे पता चलता है कि उनकी (हरदीप सिंह पुरी) बेटी को जॉर्ज सोरोस से पैसे मिले हैं. 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही