Search

 
 
 

महेंद्र सिंह धोनी के मुरीद हुए हार्दिक पंड्या, क्वालीफायर से पहले जमकर की तारीफ

 
LagatarDesk : चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहला क्वालीफायर खेलेंगे. क्वालीफायर से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी बात कह दी. पंड्या ने कहा कि धोनी से नफरत करने के लिए आपको शैतान बनना होगा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को गुजरात टाइटंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पेज पर शेयर किया है. (पढ़ें, JAC">https://lagatar.in/jac-10th-and-12th-science-board-results-released/">JAC

10वीं और 12वीं साइंस बोर्ड का रिजल्ट जारी, मैट्रिक में 95.38% और इंटर में 81.45 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल)

पंड्या ने धोनी ने कम बोलना सीखा

वीडयो में पंड्या कह रहे हैं कि मैं हमेशा महेंद्र सिंह धोनी का प्रशंसक रहूंगा. उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं. महेंद्र सिंह धोनी से नफरत करने के लिए आपको शैतान बनने की जरूरत है. पंड्या ने बताया कि क्रिकेट की कई बारीकियां उन्होंने धोनी से सीखी हैं. बहुत से लोग सोचते हैं कि माही (धोनी) गंभीर है. मैं चुटकुले सुनाता हूं और मैं उसे महेंद्र सिंह धोनी के रूप में नहीं देखता. मैंने उनसे बहुत सारी चीजें सीखी हैं. उनको देखकर मैंने बहुत सारी सकारात्मक चीजें भी सीखी हैं. अधिक बात नहीं करना भी मैंने धोनी से ही सीखा है. महेंद्र सिंह धोनी उनके लिए एक भाई की तरह हैं, जिनके साथ वह मजे कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-rugby-association-is-giving-training-to-300-players/">झारखंड

रग्बी एसोसिएशन 300 खिलाड़ियों को दे रहा ट्रेनिंग,चैंपियनशिप की तैयारी में जुटा

5वां खिताब जीतने की दावेदार भी मानी जा रही है सुपरकिंग्स

बता दें कि धोनी ने पिछले सत्र की तुलना में टीम में जो बदलाव किया है, उसकी वजह से सुपरकिंग्स एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार टीम ने प्ले ऑफ में जगह बना चुकी है. इतना ही नहीं और सुपरकिंग्स 5वां खिताब जीतने की दावेदार भी मानी जा रही है. मौजूदा सत्र में डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे ने सुपरकिंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और खिताब का दावेदार बनाया है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/mann-ka-milan-fortnight-to-be-organized-in-latehar-from-may-29-to-june-14/">लातेहार

में 29 मई से 14 जून तक होगा ‘मन का मिलन’ पखवाड़ा का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही