Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हार्दिक पंड्या विवाद में घिरे, जीत के जश्न में तिरंगे के अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के जश्न के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं. उनके खिलाफ तिरंगे के अपमान को लेकर पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने बेंगलुरू  के शिवाजी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के जश्न के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं. उनके खिलाफ तिरंगे के अपमान को लेकर पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने बेंगलुरू  के शिवाजी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन देकर क्रिकेटर के खिलाफ जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Uploaded Image
वकील ने उनके खिलाफ FIR की मांग की है. इस मामले में हार्दिक पंड्या की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद अहमदाबाद में जश्न के दौरान पंड्या पर तिरंगे का सम्मान न करने का आरोप लगा है. टीम इंडिया की जीत के बाद मैदान पर जश्न मनाते हुए कई वीडियो वायरल हुए. आरोप है कि जश्न के दौरान पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटे दिखे. उस समय भी उनके कंधे पर तिरंगा था. शिकायतकर्ता का कहना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के खिलाफ है.

 

वकील वाजिद खान ने कहा कि द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टु नेशनल ऑनर एक्ट, 1971 के तहत, तिरंगे की गरिमा बनाए रखना अनिवार्य है. उनका आरोप है कि जश्न के दौरान हार्दिक पंड्या तिरंगे का ध्यान नहीं रख पाए, जिसे तिरंगे का अपमान माना जा सकता है. उन्होंने कानून की धारा 2 के तहत शिकायत दर्ज कराई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही