Search

 
 
 

रोमांटिक अंदाज़ में दिखे Hardik Pandya, माहिका के बर्थडे पर किया खास पोस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. 19 फरवरी को उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का 25वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया
 

Lagatar desk : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. 19 फरवरी को उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का 25वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. जिसकी इस तसेवीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

 

रोमांटिक अंदाज में किया प्यार का इजहार

हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ खुश नजर आते हैं, गले लगते और हाथ थामे दिखाई देते हैं. बैकग्राउंड में आतिशबाजी और उड़ते लैंटर्न पूरे माहौल को फिल्मी टच दे रहे हैं.

 

शेयर किए पोस्ट के कैप्शन में हार्दिक ने माहिका को अपनी प्रिंसेस बताते हुए लिखा, मेरी जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया. आप एक शानदार इंसान हैं, आई लव यू.माहिका ने भी कमेंट कर हार्दिक को साल का सबसे बेहतरीन तोहफा बताया.

 

खास तोहफा और टैटू

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने माहिका के बर्थडे पर उन्हें फूल और गिफ्ट्स देने के साथ-साथ उनके नाम का टैटू भी बनवाया है. इसकी झलक पहले सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है.

 

फैंस ने दीं शुभकामनाएं

वीडियो सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बौछार कर दी. कई यूजर्स माहिका को भाभीजी कहकर संबोधित कर रहे हैं, तो कुछ इस नई जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं.

नताशा से अलगाव के बाद नई शुरुआत

गौरतलब है कि हार्दिक की शादी सर्बियाई मॉडल नताशा स्टैंकोविक से 2020 में हुई थी. दोनों का एक बेटा अगस्त्य भी है. हालांकि, 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था.नताशा से अलगाव के बाद 2025 में हार्दिक ने माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक किया. तब से दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है. सोशल मीडिया पर माहिका और अगस्त्य की बॉन्डिंग भी फैंस को खूब पसंद आती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही