Search

 
 
 

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: छात्रों को संस्कृति और महापुरुषों के योगदान की दी गई जानकारी

Ranchi News: स्कूलों में पखवाड़ा के तहत शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशामुक्ति और कृषि विकास को समर्पित कार्यक्रम आयोजित की जा रही है. जिले के सभी प्रखंडों के 305 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण से लेकर आजीविका सशक्तीकरण, किसान प्रशिक्षण, बिजली उपभोक्ता शिविर में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.
 
स्कूली छात्र

Ranchi News: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बुधवार को स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों को राज्य की संस्कृति और महापुरुषों के योगदान की जानकारी दी गई.

 

स्कूलों में पखवाड़ा के तहत शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशामुक्ति और कृषि विकास को समर्पित कार्यक्रम आयोजित की जा रही है. जिले के सभी प्रखंडों के 305 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण से लेकर आजीविका सशक्तीकरण, किसान प्रशिक्षण, बिजली उपभोक्ता शिविर में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें:

इस मौके पर ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया. पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी स्थानीय समूहों को सौंपी गई. इसी क्रम में बेड़ो प्रखंड के केशा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभुक के नवनिर्मित गृह में गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

 

स्कूली छात्रों को झारखंड की समृद्ध विरासत एवं संस्कृति से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया. सोनाहातु प्रखंड के दुलमी पंचायत में राज्य स्थापना पखवाड़ा सह खेत बचाओ अभियान एवं एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (कृषोन्नति योजना) के तहत किसानों के लिए प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षण में किसानों को पर्यावरण अनुकूल कृषि के लिए संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी जांच उपयोग करने की विधि की विस्तृत जानकारी दी गई.

 

बुंडू प्रखंड के दलकीडीह गांव में 16 किसानों के बीच मटर बीज एवं पोषण वाटिका किट वितरित की गई. इसका उद्देश्य पोषण आधारित खेती को बढ़ावा देना और ग्रामीण परिवारों की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही