Search

 
 
 

सिंगापुर जालसाजी मामले में हरनेक सिंह को USA से भारत लाया गया

Hariyana News : हरनेक सिंह का संबंध सिंगापुर जालसाजी मामले से जड़ा हुआ है. जालसाजी के इस मामले में सिंगापुर में काम कर रहे लोगों को इमिग्रेशन अधिकारी बन कर ठगा गया था. इसमें भारत से सिंगापुर में काम करने वाले भारतीयों को फोन कर यह कहा गया था कि सिंगापुर में एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अधिकारियों को उन लोगों ने अपने सिलसिले में कुछ गलत सूचनाएं दी थी. इसलिए उनके खिलाफ दंड लगाया गया है.
 
हरनेक सिंह

Hariyana News : सीबीआई को सिंगापुर जालसाजी मामले के आरोपी हरनेक सिंह को USA से वापस लाने में 12 साल बाद कामयाबी मिली है. वह वर्ष 2013 से फरार था और अनाधिकृत रूप से USA में घुस कर रह रहा था.

 

इसे भी पढ़ें...

 

हरनेक सिंह का संबंध सिंगापुर जालसाजी मामले से जड़ा हुआ है. जालसाजी के इस मामले में सिंगापुर में काम कर रहे लोगों को इमिग्रेशन अधिकारी बन कर ठगा गया था. इसमें भारत से सिंगापुर में काम करने वाले भारतीयों को फोन कर यह कहा गया था कि सिंगापुर में एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अधिकारियों को उन लोगों ने अपने सिलसिले में कुछ गलत सूचनाएं दी थी. इसलिए उनके खिलाफ दंड लगाया गया है. 

 

वह दंड की राशि जमा कर कानूनी कार्रवाई से बच सकते हैं. सिंगापुर में काम करने वाले भारतीयों से ठगी के मामले में आदित्य भारद्वाज, दीपक जैन और हरनेक सिंह शामिल थे. ठगी के इस मामले में हरनेक सिंह द्वारा चलाये जा रहे Money Transfer Outlet के सहारे पैसों का लेन देन किया गया था. ठगी के इस मामले में हरनेक सिंह वर्ष 2013 से फरार था.

 

पंचकुला स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने इस अभियुक्त के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा था. अभियुक्त के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. इंटरपोल ने इस नोटिस के आधार पर अभियुक्त को USA में पकड़ा. इसके बाद इसे वहां से भारत वापस लाया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही