Search

 
 
 

हार्पर कॉलिन्स भारत में सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग :ए जर्नी ऑफ लव छापने को तैयार

National  News :   याद करें कि सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर देश में सियासत शुरू हो गयी थी. दरअसल पेंगुइन इंडिया ने सोनिया गांधी की आत्मकथा का प्रकाशन  से इनकार कर दिया था. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पब्लिशर कंपनी ने किताब की मूल स्क्रिप्ट में कुछ संपादकीय बदलाव करने को कहा था. जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी ने इसे स्वीकार नहीं किया.
 
सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग :ए जर्नी ऑफ लव

National  News :  हार्पर कॉलिन्स भारत में  सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव  छापने को तैयार हो गया है. हार्पर कॉलिन्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी शेयर की है.   लिखा, हार्पर कॉलिन्स इंडिया सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित संस्मरण किताब बिलॉन्गिंग-ए जर्नी ऑफ लव को प्रकाशित करेगी. संस्मरण भारत में 10 नवंबर, 2026 को प्रकाशित होगा.


हार्पर कॉलिन्स ने सोनिया की आत्मकथा  सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित राजनीतिक संस्मरण करार दिया. कहा कि बिलॉन्गिंग... प्रेम, पहचान, कर्तव्य और अपनत्व की एक नाटकीय एवं बेहद निजी कहानी है.  याद करें कि सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर देश में सियासत शुरू हो गयी थी. दरअसल पेंगुइन इंडिया ने सोनिया गांधी की आत्मकथा का प्रकाशन से इनकार कर दिया था. 

 


कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पब्लिशर कंपनी ने किताब की मूल स्क्रिप्ट में कुछ संपादकीय बदलाव करने और संवेदनशील बातों को हटाने की स्वीकृति मांगी थी. . जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी ने इसे स्वीकार नहीं किया.  इसके बाद पेंग्विन ने इस प्रोजेक्ट से हाथ पीछे खींच लिए। हालांकि पेंगुइन रैंडम इंडिया की प्रकाशन इकाई अल्फ्रेड ए नॉफ भारत छोड़ तक पूरी दुनिया में इस किताब को प्रकाशित कर रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही