Search

 
 
 

पीएम पद पर लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड मेलोनी ने अपने नाम किया, मोदी ने दी बधाई

International  News : मेलोनी सरकार ने सिल्वियो बर्लुस्कोनी का पिछला रिकॉर्ड ध्वस्त कर 4 सितंबर 2026 को 1,413 दिन पूरे किये हैं. पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है. दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले जून 2026 में मेलोनी ने भी  पीएम मोदी को बधाई दी थी, जब श्री मोदी ने लगातार भारत के सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बनाया था.
 
जॉर्जिया मेलोनी और मोदी (फाइल फोटो)

International  News :  इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. युद्ध के बाद के इतिहास में सर्वाधिक लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर बने रह कर मेलोनी ने इतिहास रच दिया है.

 

मेलोनी सरकार ने सिल्वियो बर्लुस्कोनी का पिछला रिकॉर्ड ध्वस्त कर 4 सितंबर 2026 को 1,413 दिन पूरे किये हैं. पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है. दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले जून 2026 में मेलोनी ने भी  पीएम मोदी को बधाई दी थी, जब श्री मोदी ने लगातार भारत के सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बनाया था.

 

 

80 वर्षों में 68 सरकारें बनीं

इटली में सेकंड वर्ल्ड वार के बाद राजनीतिक अस्थिरता बनी रही है. रिकॉर्ड पर नजर डालें तो लगभग 80 वर्षों में देश में 68 सरकारें बन चुकी हैं.एक कैबिनेट का औसत कार्यकाल14 महीने रहा है. जॉर्जिया मेलोनी ने लगातार सत्ता हासिल कर राजनीतिक स्थिरता कायम की है.

 

अहम खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच करीबी राजनयिक संबंध बने हुए हैं   दोनों देशों के रिश्ते स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक पहुंच गये है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही