Search

 
 
 

हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की शानदार शुरुआत, पहले दिन कमाए 8.50 करोड़

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अभिनीत रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ के पहले ही दिन 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की है.
 

Lagatar desk : हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अभिनीत रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ के पहले ही दिन 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और उसी दिन आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘थामा’ के साथ क्लैश भी हुआ.

 

 कैसा रहा फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?


सुबह के शो में 19.76 प्रतिशत, दोपहर के शो में 46.34 प्रतिशत, शाम के शो में 47.16 प्रतिशत और रात के शो में 44.76 प्रतिशत दर्शकों की संख्या देखी गई. शाम और दोपहर के शो में सबसे ज्यादा दर्शकों की संख्या देखने को मिली. हालांकि, सुबह के शो में दर्शकों की संख्या उम्मीद से कम रही, लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में फिल्म अच्छा कमाई कर सकती है.


कहानी में कितना है दीवानापन?


मिलाप मिलन जावेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे, सोनम बाजवा, शाद रंधावा और सचिन खेडेकर अहम भूमिकाओं में हैं.कहानी विक्रम आदित्य भोसले (हर्षवर्धन राणे), जो अदा रंधावा (सोनम बाजवा) के प्यार में इस कदर डूब जाता है कि उसका प्यार जुनून में बदल जाता है.जहां विक्रम को अदा से सिर्फ ठुकराया गया प्यार और नफरत मिलती है, वहीं दर्शकों के मन में सवाल उठता है – क्या अदा कभी विक्रम के प्यार को स्वीकार करेगी, या फिर यह दीवानगी एकतरफा ही रह जाएगी

 

‘थामा’ से टक्कर, लेकिन हौसला कायम

‘एक दीवाने की दीवानियत’ का सीधा मुकाबला आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ से हो रहा है, जिसने पहले दिन ही 24 करोड़ रुपये से अधिक की धमाकेदार कमाई की है.हालांकि थामा ने ओपनिंग डे पर बाजी मारी है, लेकिन ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू और दर्शकों की दिलचस्पी को देखते हुए आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में इज़ाफा होने की उम्मीद है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही