Search

 
 
 

हरियाणा : खनन माफिया को कानून का भय नहीं, डंपर रोकने गये डीएसपी सुरेंद्र सिंह को कुचल कर मार डाला

 
NewDelhi : हरियाणा के नूंह जिले स्थित मेवात में खनन माफियाओं द्वारा डीएसपी सुरेंद्र सिंह विश्नोई की डंपर से कुचल कर हत्या कर दिये जाने की सनसनीखेज खबर आयी है. जानकारी के अनुसार डीएसपी सुरेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि अरावली हिल्स के पास खनन माफिया अवैध खनन करा रहा है. वे मौके पर पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गये. बताया गया कि खनन रुकवाने को लेकर डीएसपी सुरेंद्र सिंह डंपर के सामने जाकर स्वयं खड़े हो गये. इसे भी पढ़ें : अडानी">https://lagatar.in/adani-on-the-backfoot-coal-india-canceled-the-contract-worth-4000-crores/">अडानी

बैकफुट पर, कोल इंडिया ने 4000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट किया कैंसिल

डीएसपी सुरेंद्र सिंह इसी साल रिटायर होने वाले थे

लेकिन खनन माफिया के गुर्गों ने डंपर चढ़ाकर डीएसपी की हत्या कर दी. ली. डीएसपी सुरेंद्र सिंह इसी साल रिटायर होने वाले थे. एक चश्मदीद ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे तावडू डीएसपी सुरेंद्र सिंह पचगांव पहाड़ी के नजदीक अपने सरकारी वाहन के पास खड़े थे. इसी दौरान उन्होंने अवैध तरीके से रेत का परिवहन कर रहे डंपर को रोका. ड्राइवर ने वाहन न रोकते हुए उसकी गति और तेज कर दी और पुलिस अधिकारी को कुचलते हुए आगे बढ़ गया. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-cm-eknath-shinde-reaches-delhi-meets-amit-shah-parades-12-shiv-sena-mps-before-lok-sabha-speaker/">महाराष्ट्र

के CM एकनाथ शिंदे दिल्ली पहुंचे , अमित शाह से मिले, 12 शिवसेना सांसदों की परेड लोकसभा स्पीकर के समक्ष करायी

एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर ने कहा, सख्त ऐक्शन लिया जायेगा

हरियाणा के एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर संदीप खिरवार ने घटना के संबंध में कहा कि हमें दोपहर 12 बजे के लगभग घटना की सूचना मिली थी. कहा कि इस मामले में सख्त ऐक्शन लिया जायेगा. दोषियों को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस की टीमें छापा मार रही है. संदीप खिरवार ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी, कहा कि अवैध खनन के खिलाफ हमारी कार्रवाई चल रही थी सूत्रों के अनुसार हत्या की वारदात के समय मौके पर खनन माफिया के गुर्गों की संख्या पांच-छह के करीब थी. इसे भी पढ़ें :  संसद">https://lagatar.in/in-the-parliament-premises-the-opposition-speaks-about-inflation-gst-rising-gas-prices-lok-sabha-rajya-sabha-adjourned/">संसद

परिसर में विपक्ष का महंगाई, जीएसटी, गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर हल्ला बोल, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

रणदीप सुरजेवाला ने न्यायिक जांच की मांग की

डीएसपी सुरेंद्र सिंह विश्नोई की हत्या पर राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला हरियाणा सरकार पर बरसे. उन्होंने माइनिंग माफिया का अड्डा करार देते हुए घटना को सरकार और माइनिंग माफिया की सांठगांठ बताया. सुरजेवाला ने डीएसपी की हत्या की न्यायिक जांच करने की मांग की.

खट्टर पर हमलावर हुए पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा

डीएसपी सिंह कुरूक्षेत्र के रहने वाले थे.  हत्या को लेकर  राज्य के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने खट्टर सरकार ने निशाना साधा है.  हुड्डा ने कहा कि पुलिस अधिकारी की हत्या खनन माफिया ने की है. हुड्डा ने भाजपा सरकार पर खनन माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही