Search

 
 
 

हरियाणा : आईपीएस आत्महत्या मामले में नया मोड़,  एएसआई  ने किया सुसाईड, पूरन कुमार पर लगाये गंभीर आरोप

एएसआई ने  अपने नोट में वाई पूरन कुमार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया है. लिखा कि  पूरन कुमार ने गिरफ्तारी के डर से आत्महत्या की है.  उन्होंने डीजीपी को ईमानदार व्यक्ति करार दिया है. एएसआई ने आरोप लगाया कि  वे(पूरन कुमार) जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को हाईजैक कर रहे थे.  एएसआई ने कहा कि वे भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ शहादत दे रहे हैं. एएसआई ने पूरन कुमार के परिवार के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है.
 

Chandigarh  :  हरियाणा  के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि पुलिस विभाग से एक और आत्महत्या की खबर आयी है.हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात एक एएसआई संदीप राठर ने भी खुद को गोली मारकर सुसाईड कर लिया है.

 

 

पुलिस को शव के पास से तीन पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज मिला है. एएसआई द्वारा आत्महत्या किये जाने के तार वाई पूरन कुमार से जुड़ रहे हैं. जानकारी के अनुसार एएसआई ने अपने सुसाइड नोट में आत्महत्या करने वाले आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाये हैं.

 

रोहतक के एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने कहा कि  संदीप हमारे पुलिस विभाग का एक मेहनती एएसआई था.  वह बहुत ईमानदार और मेहनती था. उसका शव मिल गया है. फ़ोरेंसिक टीम को यहां बुलाकर जांच की जा रही है वह साइबर सेल में तैनात था.

 

एएसआई ने अपने नोट में वाई पूरन कुमार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया है. लिखा कि  पूरन कुमार ने गिरफ्तारी के डर से आत्महत्या की है. उसने सदर थाना मर्डर केस में पैसे लिये. इसने रविंद्रजीत को निकालने के लिए 50 करोड़ की डील कर रखी थी.

 

एएसआई ने डीजीपी को ईमानदार व्यक्ति करार दिया है. आरोप लगाया कि  वे(पूरन कुमार) जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को हाईजैक कर रहे थे.  एएसआई ने कहा कि वे भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ शहादत दे रहे हैं. एएसआई ने पूरन कुमार के परिवार के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है.

 

सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या करने वाले एएसआई किसी महत्वपूर्ण केस की जांच टीम में शामिल थे. मामला आईपीएस वाई पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार से जुड़ा हुआ था. पुलिस ने एएसआई  के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है. 

 

एएसआई ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं संदीप कुमार पुत्र दयानंद, गांव जुलाना जींद से हूं. मैंने अपनी जिंदगी में सच्चाई का साथ दिया है. मुझे सच्चे और ईमानदार लोग पसंद है. मेरे दादा और छोटे दादाजी सेना में थे. वे देश के लिए लड़े.

 

लिखा है कि मेरी रगों में देशभक्ति है.लिखा कि देश और समाज से बड़ा कोई नहीं होता संदीप ने सुसाइड नोट में आईपीएस पूरन कुमार को भ्रष्टाचारी बताते हु डीजीपी शत्रुजीत कपूर को ईमानदार और निडर व्यक्ति कहा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही