Search

 
 
 

Hazaribag News: प्राथमिक विद्यालय ठुठी में चारदीवारी नहीं, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

चौपारण प्रखंड अंतर्गत मानगढ़ पंचायत के राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय ठुठी में चारदीवारी नहीं होने के कारण बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय परिसर खुला होने से बच्चों के स्कूल से बाहर निकलने तथा बाहरी लोगों और आवारा पशुओं के परिसर में प्रवेश करने की आशंका हमेशा बनी रहती है.
 

Chauparan/Hazaribagh: चौपारण प्रखंड अंतर्गत मानगढ़ पंचायत के राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय ठुठी में चारदीवारी नहीं होने के कारण बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय परिसर खुला होने से बच्चों के स्कूल से बाहर निकलने तथा बाहरी लोगों और आवारा पशुओं के परिसर में प्रवेश करने की आशंका हमेशा बनी रहती है.

 

ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने पहुंचते हैं. ऐसे में विद्यालय परिसर की सुरक्षा के लिए चारदीवारी का होना बेहद जरूरी है. चारदीवारी के अभाव में विद्यालय परिसर और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह खुला रहता है, जिससे बच्चों की निगरानी में भी परेशानी होती है. विद्यालय के आसपास आवागमन रहने के कारण भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं.

 

इसे भी पढ़ें:

अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना विद्यालय प्रबंधन और संबंधित विभाग की जिम्मेदारी होती है. चारदीवारी बनने से विद्यालय परिसर सुरक्षित रहेगा और बच्चों को भी बेहतर शैक्षणिक माहौल का वातावरण मिल सकेगा.

 

ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग एवं प्रशासन से राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय ठुठी का निरीक्षण कर जल्द से जल्द चारदीवारी निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दांगी और शिक्षिका उषा कुमारी ने कहा चारदिवारी के अभाव में बच्चे काफी असुरक्षित है.़


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही