Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: कटकमसांडी में बालू लदे 10 ट्रैक्टर जब्त, सात गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: कटकमसांडी पुलिस ने सोमवार को अवैध बालू लदे 10 ट्रैक्टर को जब्त किया. साथ ही सात चालकों को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि जिले में कटकमसांडी, कटकमदाग, दारू और पदमा में इन दिनों नदी से बालू माफिया धड़ल्ले से बालू का उठाव कर रहे हैं. इधर दारू अंचल क्षेत्र में अवैध बालू उठाव को रोकने गए दो महिला पंचायत प्रतिनिधियों के पतियों के साथ मारपीट भी की गई. मामला अंचल अधिकारी से लेकर दारू थाना तक पहुंच गया. दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें– केरल:">https://lagatar.in/kerala-governor-slams-left-front-government-says-i-was-harassed-video-clip-shared-with-media/">केरल:

राज्यपाल ने वाम मोर्चा सरकार को घेरा, कहा, मुझे परेशान किया गया… वीडियो क्लिप मीडिया के साथ साझा किये
प्रमुख के पति कैलाश कुमार और हरली के पंसस पति छोटन प्रसाद ने रविवार को अवैध बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को पेटो के पास रोक दिया. मौका मिलते ही ट्रैक्टर चालक बालू खाली कर गाड़ी लेकर भाग गया. उसके बाद दोनों व्यक्ति पेटो और उच्चबेड़ा के बीच सिवाने नदी तट से निकल रहे तीन ट्रैक्टर बालू को भी रोका. इसकी जानकारी दारू सीओ को दी. लेकिन कोई पहल नहीं की गई. इतनी देर में बालू की तस्करी करने वाले लोग एकजुट होकर वहां पहुंचे और दोनों लोगों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे. इस संबंध में कैलाश कुमार और छोटन प्रसाद ने बताया कि उनलोगों ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को रोका तो तस्कर मारपीट करने लगे. इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया के दोनों पक्षों ने इस संबंध में थाने में कोई आवेदन नहीं दिया है.
इसे भी पढ़ें– मोबाइल">https://lagatar.in/post-mortem-of-the-girl-child-in-the-light-of-mobile-torch-the-answer-of-cs-will-be-surprised/">मोबाइल

टॉर्च की रोशनी में बच्ची का पोस्टमार्टम, सीएस का जवाब कर देगा हैरान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही