Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : 10वीं और 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Hazaribagh : एकेडेमी फॉर क्रिएटिविटी एंड एक्सीलेंस संस्थान की ओर से पैराडाइज रिजॉर्ट हजारीबाग में 10वीं एवं 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में 500 से भी ज्यादा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि डीसी नैंसी सहाय, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डीएवी के पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार, संत जेवियर्स स्कूल के उप प्राचार्य देवव्रत मित्रा, डीएवी स्कूल की टीचर इंचार्ज कविता पांडेय और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक और डीइओ उपेंद्र नारायण ने विभिन्न स्कूलों के बच्चों को मोमेंटो, मेडल एवं पुस्तक देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन गुरुकुल के निदेशक जेपी जैन ने किया. इसे भी पढ़ें :खूंटी">https://lagatar.in/four-plfi-militants-arrested-in-khunti-three-weapons-including-carbine-recovered/">खूंटी

में पीएलएफआइ के चार उग्रवादी गिरफ्तार, कारबाईन समेत तीन हथियार बरामद

दो वर्षों से कराया जा रहा कार्यक्रम

कार्यक्रम का आयोजन शिक्षाविद् अजय जैन और सीमा जैन की ओर से पिछले दो वर्षों से निरंतर किया जा रहा है. इस मौके पर अजय जैन एवं सीमा जैन ने कहा कि बच्चों को सम्मानित कर उन्हें खुशी एवं गर्व की अनुभूति होती है. हजारीबाग के बच्चे सर्वोच्च मुकाम हासिल करें और विभिन्न क्षेत्रों में अपने अभिभावकों का नाम रोशन करें यही उनकी इच्छा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/dddd-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

एकाग्रता, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति सकारात्मक सोच रखें, मिलेगी सफलता- नैंसी सहाय

इस मौके पर डीसी ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही उपस्थित बच्चों को सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता के महत्वपूर्ण टिप्स दिए. साथ ही उन्होंने एकाग्रता, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति सकारात्मक सोच के विषय में विस्तृत तरीके से बताया. डीएवी के पूर्व प्राचार्य एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अशोक कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों को सफलता से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए. मौके पर हरक चंद जैन, रूपचंद सेठी, विजय लुहाड़िया, कराटे प्रशिक्षक उदय कुमार, अधिवक्ता स्वरूप चंद जैन, कमल जैन विनायका, हर्ष अजमेरा, दिनेश खंडेलवाल, धीरेंद्र सेठी, टोनी छाबड़ा, नीरज जैन, सृष्टि जैन समेत अन्य विद्यार्थी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :सुर्खियों">https://lagatar.in/vibhavi-in-headlines-fingers-raised-on-wrong-spelling-of-vice-chancellor/">सुर्खियों

में विभावि : वाइस चांसलर की गलत स्पेलिंग पर उठ रही ऊंगलियां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही