Search

Hazaribagh: चौपारण में मवेशी लदे 21 ट्रक पकड़ाया, कागजात की जांच

Chauparan (Hazaribagh): जिले के बरही थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मवेशियों से लदे 21 ट्रकों के एक साथ पकड़े जाने के बाद चौपारण और चोरदाहा बॉर्डर की निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. करियातपुर नईटांड़ के पास गश्ती के दौरान पुलिस ने जीटी रोड पर कतार में गुजर रहे 21 ट्रकों को रोककर जांच शुरू की.
 
चौपारण में मवेशी लदे 21 ट्रक पकड़ाया

Chauparan (Hazaribagh): जिले के बरही थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मवेशियों से लदे 21 ट्रकों के एक साथ पकड़े जाने के बाद चौपारण और चोरदाहा बॉर्डर की निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. करियातपुर नईटांड़ के पास गश्ती के दौरान पुलिस ने जीटी रोड पर कतार में गुजर रहे 21 ट्रकों को रोककर जांच शुरू की. 

एक साथ इतने बड़े काफिले के पकड़े जाने की घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस के अनुसार, सभी ट्रकों में गोवंशीय पशु लदे हुए थे. वाहनों के आगे पीछे एनीमल कैरियर के बैनर भी लगे थे. पशुओं की सुरक्षा को देखते हुए बरकट्ठा पुलिस के सहयोग से उन्हें घंगरी में उतारकर रखा गया है.

इसे भी पढ़ें:

पुलिस की ओर से पशुओं से संबंधित खरीद बिक्री के दस्तावेज, परिवहन अनुमति, टैक्स और अन्य कागजात की जांच की जा रही है. मामले में पशुपालन विभाग के कर्मियों को भी जांच में शामिल किया गया है. वाहन मालिकों का दावा है कि बिहार के काराकाट मवेशी मेला से पशु खरीदकर उन्हें बंगाल के विभिन्न खटालों में ले जाया जा रहा था. उनके अनुसार, 20 ट्रकों में भैंस और उनके बच्चे तथा एक ट्रक में गाय और बछड़े हैं. 

वाहन मालिकों ने पुलिस के समक्ष मेला से खरीद के दस्तावेज, टैक्स जमा करने के प्रमाण और परिवहन से जुड़े कागजात उपलब्ध होने की बात कही है. हालांकि, दस्तावेजों की वैधता और परिवहन नियमों के पालन की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही