Search

हजारीबाग : दुर्गा पूजा में 3000 बल और 750 पदाधिकारियों की होगी तैनाती

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा हजारीबाग दशहरा को लेकर जिला प्रशासन की उच्च स्तरीय बैठक में कई निर्णय Hazaribagh : हजारीबाग जिले में 3000 बल और 750 पदाधिकारियों की निगरानी में दशहरा मनेगा. दुर्गा पूजा में प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. हजारीबाग जिला प्रशासन ने जानकारी दी गई कि पूरे जिले को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जा रहा है. वहीं सफेद वर्दी में भी बल और पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी. खास कर सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के लिए अलग सेल बनाया गया है. कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर शनिवार को स्थानीय नगर भवन में उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई. विभिन्न प्रखंडों से आए शांति समिति के सदस्यों से उनके क्षेत्र में हो रही दुर्गा पूजा के संबंध में जानकारी ली गई. अधिकांश नागरिकों ने बताया गया कि उनके प्रखंडों में शांतिपूर्ण तरीके से दोनों समुदाय आपस में मिलकर त्योहार मनाते हैं. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-two-arrested-with-810-kg-ganja-trailer-seized-and-many-news-from-kolhan/">चांडिल

में 810 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार, ट्रेलर जब्त समेत कोल्हान की कई खबरें

तय समय पर समस्याओं को सुलझाएं : डीसी नैंसी सहाय

मौके पर उपस्थित लोगों ने संबंधित क्षेत्र की समस्याओं क्षतिग्रस्त सड़क, पुल-पुलिया, बिजली के तारों का व्यवस्थीकरण, साफ-सफाई, जल जमाव आदि मुद्दों से जिला प्रशासन को अवगत कराया. उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को संज्ञान में आए मामलों पर गंभीरता पूर्वक ध्यान देते हुए तय समय में सभी समस्याओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने बताया कि शांतिपूर्ण पर्व के संपादन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा रही हैं. निर्बाध बिजली आपूर्ति और शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर कार्यरत रहेगा. मेडिकल इमरजेंसी के लिए मेडिकल प्लान तैयार है. अगले सात दिनों तक निगम की ओर से साफ-सफाई की जाएगी. रूट के दौरान जन सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा. विधि व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट एवं फोर्स की तैनाती होगी. पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए ट्रैफिक प्लान को स्ट्रीमलाइन कराया जाएगा. सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे.

शहरी क्षेत्र में 25 जगहों पर की जाएगी बेरिकेडिंग, विसर्जन में भी डीजे पर पाबंदी

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करने व अफवाहों पर ध्यान न देकर प्रशासन से खबरों का सत्यापन कराने की बात कही. उन्होंने दशहरे को लेकर आयोजित जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त की ओर से विभिन्न स्तर की तैयारियों को लेकर उपस्थित प्रशासनिक पदाधिकारी एवं हिंदू मुस्लिम समन्वय समिति के अलावा शांति समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल का निर्माण पूर्व से चिह्नित स्थलों पर ही कराया जाए एवं प्रत्येक पंडालों में महिला एवं पुरुषों के आवागमन के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. उपायुक्त ने बताया कि आम लोगों की सुविधाओं व सुगम यातायात के लिए शहरी क्षेत्र में 25 जगह बैरिकेडिंग की जाएगी जो आवश्यकता अनुसार बढ़ाई जाएगी. विसर्जन के दौरान डीजे पर पाबंदी रहेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/dp-meeting-1_655-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

एसपी ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ व अमर्यादित पोस्ट नहीं करने की दी हिदायत

पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया साइट पर भड़काऊ व अमर्यादित पोस्ट नहीं करने की बात कही तथा विधिवत रूप से इसकी निगरानी करने को कहा. त्योहार के दौरान भीड़भाड़ से निबटने के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को सुव्यवस्था कायम करने का निर्देश दिया. विभिन्न पूजा स्थलों पर साफ सफाई कराने, कूड़ेदान की व्यवस्था कराने, अग्निशमन व लाइटनिंग की व्यवस्था एवं खराब पड़ी सभी लाइट्स की मरम्मत तथा ध्वनि प्रदूषण को संधारित करने संबंधी कई दिशा निर्देश दिए. मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को त्योहारों के दौरान बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-jmm-congress-leaders-join-ajsu-party-in-meeting-ceremony/">रांची

: मिलन समारोह में झामुमो, कांग्रेस के नेताओं ने थामा आजसू पार्टी का दामन

आगजनी से बचाव के लिए पूजा पंडालों में पर्याप्त पानी एवं बालू रखने की सलाह

एसपी ने बताया गया कि त्योहारों के दौरान पूरे शहर एवं जिले के हर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. उन्होंने आगजनी जैसेी अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए पूजा समिति के सदस्यों समुचित पानी एवं बालू आदि की व्यवस्था करने को कहा. साथ ही अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी को भी इस प्रकार के अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार रहने को निदेशित किया गया है.

पूजा पंडाल के सदस्यों को आई कार्ड लगाने का निर्देश

सभी बीडीओ और थाना प्रभारियों को पूजा पंडाल के सदस्यों को अपने-अपने पूजा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए निर्देशित करने को कहा. सभी पूजा पंडालों के सदस्यों एवं वॉलिंटियर्स को अपनी पहचान के लिए आई कार्ड बना लेने की भी बात कही गई. बैठक में उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विद्या भूषण कुमार, एसडीओ बरही पूनम कुजूर, सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp