Search

 
 
 

हजारीबाग: केरेडारी ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर रातोंरात खड़ी हुई चहारदीवारी, कुर्सी लगाकर बैठे पूर्व मंत्री योगेंद्र साव

Hazaribagh: जिले के केरेडारी क्षेत्र में कोयला परिवहन के एक महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर रातों रात अज्ञात लोगों द्वारा करीब पांच फीट ऊंची एक चहारदीवारी खड़ी कर दी गयी. इस अचानक खड़ी की गई दीवार के कारण सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है,
 

Hazaribagh: जिले के केरेडारी क्षेत्र में कोयला परिवहन के एक महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर रातों रात अज्ञात लोगों द्वारा करीब पांच फीट ऊंची एक चहारदीवारी खड़ी कर दी गयी. इस अचानक खड़ी की गई दीवार के कारण सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है, जिससे कोयला परिवहन में लगे सैकड़ों हाईवा वाहनों का आवागमन घंटों से पूरी तरह ठप हो गया है. जब वाहन चालक और ट्रांसपोर्टर बीच सड़क पर खड़ी दीवार को हटाने के लिए पहुंचे तो पूर्व मंत्री योगेंद्र साव वहां पर कुर्सी लगाकर बैठ गए.

 

एक जनवरी की छुट्टी का उठाया गया फायदा 

 

यह घटना उस वक्त सामने आई जब दो जनवरी की सुबह ट्रांसपोर्टिंग का कार्य पुनः शुरू करने के लिए लोड हाईवा वाहन सड़क पर निकले. चालकों और ट्रांसपोर्टरों ने देखा कि मुख्य ट्रांसपोर्टिंग सड़क के बीचोंबीच ईंटों और सीमेंट से बनी एक मजबूत, लगभग पांच फीट ऊंची दीवार खड़ी है, जिसने मार्ग को दोनों तरफ से बंद कर दिया है.


स्थानीय लोगों और ट्रांसपोर्टरों का मानना है कि चहारदीवारी का निर्माण एक जनवरी को नए साल की छुट्टी के दिन किया गया, जब क्षेत्र में ट्रांसपोर्टिंग कार्य पूरी तरह से बंद था. अज्ञात लोगों ने इसी अवसर का लाभ उठाया और रात के अंधेरे में सुनियोजित तरीके से इस निर्माण को अंजाम दिया.

 

 वाहनों की लगी लंबी कतार 

 

मार्ग अवरुद्ध होने के कारण ट्रांसपोर्टिंग में लगे लोड हाईवा वाहनों की लंबी कतार लग गई है. कई टन कोयला लेकर जा रहे ये वाहन मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे खनन और परिवहन कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है. चालकों और ट्रांसपोर्टरों ने मार्ग को जल्द से जल्द खाली कराने और अवरोध पैदा करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही