Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: ज्वैलरी लूटकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद

जिला के बरही थाना क्षेत्र में बीते 16 नवंबर 2025 की रात में बरही चौक के समीप स्थित जय माता दी ज्वेलर्स में लूट की घटना हुई थी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामाशीष को गिरफ्तार किया है. जो बिहार के गयाजी जिले के आमस थानाक्षेत्र के बनाही का निवासी है.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: जिला के बरही थाना क्षेत्र में बीते 16 नवंबर 2025 की रात में बरही चौक के समीप स्थित जय माता दी ज्वेलर्स में लूट की घटना हुई थी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामाशीष को गिरफ्तार किया है. जो बिहार के गयाजी जिले के आमस थानाक्षेत्र के बनाही का निवासी है.

 

जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर की रात करीब 9 बजे ज्वैलरी दुकानदार सुरेन्द्र कुमार नये और पुराने चांदी व सोने के आभूषण चार बैग में भरकर अपनी कार से जा रहे थे. इसी दौरान दो बाइकों पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने कार का शीशा तोड़कर चारों बैग लूट लिए और मौके से फरार हो गए. पीड़ित ने बरही थाने में लूट की शिकायत दर्ज कराई थी.


पुलिस ने 4 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर लूटकांड का खुलासा करते हुए पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल चुकी है. जिसके पास से पुलिस ने लूटे गए आभूषण,घटना में प्रयुक्त हथियार व वाहन जब्त किए थे. 

 

पहले की गिरफ्तार में पुलिस ने चतरा जिले के इटखोरी थानाक्षेत्र के इन्द्रराज चौधरी को गिरफ्तार किया था. साथ ही गयाजी जिले के तीन आरोपी रौशन यादव, धनंजय चौधरी उर्फ छोटू, टोलू उर्फ अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर जेल चुकी है. वहीं इस मामले में फरार चल रहे आरोपी रामाशीष चौधरी को गिरफ्तार किया है. जो गयाजी जिले के थाना आसम के बनाही का निवासी है. जिसे पुलिस ने घर पर इलाज कराते हुए दबोचा है. 

 

फिलहाल, पुलिस लूटकांड में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस दावा कर रही है, जल्द ही बाकी बचे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही