Mumbai : कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल से पहले मुंबई को बड़ा झटका लगा है. रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल 6 फरवरी से शुरू हो रहे है. यह मैच मुंबई के बीकेसी ग्राउंड में खेला जाना है. इसकी कप्तानी शार्दुल ठाकुर करेंगे.
इसी बीच स्टार बल्लेबाज सरफराज खान बीमार हो गए है. उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका क्वार्टर फाइनल में खेलने मुश्किल माना जा रहा है. 28 वर्षीय सरफराज मुंबई के मिडिल ऑर्डर में एक अहम खिलाड़ी हैं.
मौजूदा घरेलू सीजन में शानदार फॉर्म में रहे हैं. इस घरेलू सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने वाले थे, लेकिन उनकी राह में एक रुकावट आ गई है. रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में अब तक उन्होंकने 53.63 के औसत से 429 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा.
मगर अब ऐसा लगता है कि वह शायद कर्नाटक के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे. कर्नाटक की टीम भी बहुत मजबूत नजर आ रही है. केएल राहुल भी टीम का हिस्सा है. इसकी कप्तानी देवदत्त पडिक्कल करेंगे.
मुंबई टीम
शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, मुशीर खान, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, अखिल हरवाडकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक टैमोरे (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, ओंकार तरमाले, दिव्यांश सक्सेना, सूर्यांश शेडगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment