Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: झारखंड विस की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Hazaribagh: झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति विगत 14 सितंबर से झारखंड के विभिन्न जिलों में विधानसभा पटल पर विभिन्न झारखंड विधानसभा के माननीय सदस्यों की ओर से उठाए गए प्रश्नों, जिनका निष्पादन नहीं हो सका, वैसे प्रश्नों पर पुनः सीधे मंथन करने के लिए अध्ययन यात्रा पर है. इस क्रम में यह कमेटी गढ़वा, पलामू और चतरा होते हुए शनिवार को हजारीबाग परिसदन पहुंची.
कमेटी के सभापति विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी हैं. उनकी अनुपस्थिति में अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के सदस्य सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो की अध्यक्षता में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल की उपस्थिति में हजारीबाग जिला के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ परिसदन सभागार में बैठक हुई. विधायक सह समिति के सदस्य मथुरा महतो ने बैठक में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को हजारीबाग जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों की ओर से उठाए गए सवालों पर वर्तमान प्रगति की जानकारी लेने के लिए अधिकृत किया गया.
इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/on-the-day-of-pm-narendra-modis-birthday-8-cheetahs-stepped-on-the-soil-of-india-pm-said-welcome-the-guests/">पीएम

नरेंद्र मोदी के बर्थडे के दिन 8 चीतों ने भारत की सरजमीं पर रखा कदम, पीएम बोले- मेहमानों का करें स्‍वागत
उसके बाद विधायक ने कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, पेयजल स्वच्छता विभाग, जल संसाधन विभाग, शिक्षा विभाग, जिला खाध आपूर्ति विभाग और सामाजिक सुरक्षा विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न विधायकों की ओर से उठाए गए सवालों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. हजारीबाग जिले में धान का बकाया भुगतान, बिरसा आवास योजना की धीमी गति और सड़क निर्माण की स्थिति पर चिंता जताई. कई विभागों के सवालों पर समिति ने संतुष्टि जताई और यथाशीघ्र विभिन्न मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. यहां के बाद कमेटी गिरिडीह और धनबाद पहुंचेगी और 20 सितंबर को कमिटी की यात्रा समाप्त होगी.
इसे भी पढ़ें– असम">https://lagatar.in/assam-aiudf-chief-badruddin-ajmal-said-in-madrassa-controversy-we-have-no-sympathy-for-bad-elements-government-should-shoot-them/">असम

: मदरसा विवाद में AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल ने कहा, हमें बुरे तत्वों से सहानुभूति नहीं है, सरकार उन्हें गोली मार दे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही