Search

 
 
 

हजारीबागः बड़कागांव डबल मर्डर केस- अंबा प्रसाद ने BJP विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने बीजेपी विधायक रौशनलाल चौधरी कर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि विधायक ने स्थानीय अपराधियों, गुंडों, रंगदारों व वसूली करने वालों को संरक्षण दे रखा है.
 

घटना के विरोध में बड़का गांव मुख्य चौक जाम


Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बड़कागांव के नापो गांव में गुरुवार की रात हुई हिंसक घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है. आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को बड़कागांव मुख्य चौक को जामकर धरना शुरू कर दिया.

 

ग्रामीणों ने बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी के करीबी गंगा साहू पर हमला करने का आरोप लगाया है. कहा कि हमलावरों ने पहले फरसा से हमला किया और बाद में लोगों को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया. ग्रामीणों का दावा है कि आरोपियों के पास बंदूक सहित अन्य हथियार थे.


बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने बीजेपी विधायक रौशनलाल चौधरी कर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि विधायक ने स्थानीय अपराधियों, गुंडों, रंगदारों व वसूली करने वालों को संरक्षण दे रखा है. क्षेत्र में अफीम, ब्राउन शुगर न अन्य नशे के कारोबार से जुड़े गिरोह सक्रिय हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है.


घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़कागांव मुख्य चौक को पूरी तरह जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए हैं. ग्रामीणों की मांग है कि हजारीबाग DC व SP स्वयं मौके पर पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच करें और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें.

 

ग्रामीणों ने बताया कि हमले में घायल लोगों ने कुछ दिन पहले ही संभावित खतरे को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी को आवेदन दिया था. लेकिन थाना प्रभारी ने गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें डांटकर भगा दिया. आवेदन देने वाले विनोद साव गंभीर रूप से घायल हैं. वह ICU में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं.

 

 

ग्रामीणों का आरोप है कि जिस गाड़ी से लोगों को कुचला गया, उस पर पुलिस का बोर्ड लगा हुआ था. पुलिस के पहुंचने के बाद गाड़ी से बोर्ड हटाए जाने की बात सामने आई है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया है. वहीं आरोपियों के खुलेआम घूमने और सोशल मीडिया पर रील बनाकर कथित रूप से पुलिस अधिकारी का नाम लेने की बात भी ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है.

Uploaded Image


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही