Search

 
 
 

Hazaribagh : महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन पर भाजपा ने जताया शोक, प्रदेश अध्यक्ष ने आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Hazaribagh News : इस अवसर पर आदित्य साहू ने कहा कि महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है. उनका लंबा सार्वजनिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और समाज के लिए किया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है.
 
भाजपा ने जताया शोक

Hazaribagh News : हजारीबाग के पूर्व सांसद एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन पर झारखंड भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त किया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हजारीबाग स्थित उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर नमन किया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस अवसर पर आदित्य साहू ने कहा कि महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है. उनका लंबा सार्वजनिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और समाज के लिए किया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है.

 

महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन एवं मधु कोड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी एवं यदुनाथ पांडेय, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानू प्रताप शाही, सुनील सोरेन समेत अन्य कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही