Search

 
 
 

Hazaribagh:  केरेडारी में चंद्रगुप्त कंपनी परिसर में बमबाजी, कथित प्रेस नोट में राहुल दुबे गैंग ने लिया जिम्मा

जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित चंद्रगुप्त कंपनी परिसर में शुक्रवार रात हुई बमबाजी हुई. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक प्रेस नोट तेजी से वायरल हो रही है. इस कथित प्रेस नोट में राहुल दुबे गैंग ने घटना की जिम्मेदारी ली है. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh : जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित चंद्रगुप्त कंपनी परिसर में शुक्रवार रात हुई बमबाजी हुई. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक प्रेस नोट तेजी से वायरल हो रही है. इस कथित प्रेस नोट में राहुल दुबे गैंग ने घटना की जिम्मेदारी ली है. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है.

 

Uploaded Image


वायरल कथित प्रेस विज्ञप्ति में कंपनी से जुड़े एक व्यक्ति को चेतावनी दी गई है और भविष्य में बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है. साथ ही कंपनी में कार्यरत ड्राइवरों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को लेकर भी गंभीर धमकियां दी गई हैं. इतना ही नहीं कोयला परिवहन से जुड़े लोगों और स्थानीय समितियों को भी चेतावनी दी गई है. 

 

घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और वायरल हो रहे कथित प्रेस नोट की भी सत्यता की पड़ताल की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल मेसेज किसने जारी किया और उसका इस घटना से कोई संबंध है या नहीं. 

 

फिलहाल चंद्रगुप्त परियोजना के परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और अफवाह फैलाने से बचें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही