Search

 
 
 

हजारीबाग: लोन के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी को पकड़ थाने लायीं महिलाएं

 
Hazaribagh: हजारीबाग में लोन देने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में महिला सुष्मिता व कांति देवी ने बताया कि दामोडीह निवासी अतुल अंसारी ने उन्हें एक लाख से लेकर 10 लाख रुपए तक लोन दिलाने की बात कही थी. इसके बदले 20 हजार से लेकर 25 हजार रुपए की मांग की थी. महिलाओं ने बताया कि उनलोगों की पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण महिला समिति से जुड़ी हैं. अतुल अंसारी ने सभी महिलाओं को लोन देने की बात कह कर रकम ली थी. इसे भी पढ़ें– केरल:">https://lagatar.in/kerala-governor-slams-left-front-government-says-i-was-harassed-video-clip-shared-with-media/">केरल:

राज्यपाल ने वाम मोर्चा सरकार को घेरा, कहा, मुझे परेशान किया गया… वीडियो क्लिप मीडिया के साथ साझा किये
बताया जाता है कि वह सुष्मिता से लगभग दो लाख रुपए व कांति देवी से 1.20 लाख रुपए लेकर भाग गया. पकड़े जाने पर अतुल ने किस्त में राश लौटाने की बात कही. महिलाओं को शांत कराने के लिए रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर दिया, लेकिन पैसा देने का नाम नहीं ले रहा है. उसने शहर के ओकनी और इचाक के डुमरौन के अलावा कई पंचायतों से भी पैसे की उगाही की है. महिलाएं अतुल को पकड़ कर बड़ा बाजार थाना लायी व पैसे दिलाने की गुहार लगायी. थाना प्रभारी घनश्याम ने बताया कि महिलाओं से पैसे लिए गए हैं. ठगी के आरोपी अतुल अंसारी ने 22 सितंबर को 25000 रुपए और बाकी रकम एक अक्तूबर तक देने की मोहलत ली है. इसे भी पढ़ें– मोहाली">https://lagatar.in/mohali-mms-case-three-member-sit-of-women-formed-three-arrested-so-far/">मोहाली

MMS कांड : महिलाओं की तीन सदस्यीय SIT का गठन, अब तक तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही