Search

 
 
 

Hazaribagh News : CISF की कार्रवाई, अवैध कोयला लदे पांच ट्रक जब्त

Hazaribagh News :   जानकारी के अनुसार, CISF को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध कोयले की ढुलाई की जा रही है. इसके बाद टीम ने छापेमारी कर पांच ट्रकों को पकड़ा. फिलहाल जब्त कोयले की मात्रा, ट्रकों के मालिकों और कोयले के स्रोत के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
 
सीआईएसएफ

Hazaribagh News :  जिले में अवैध कोयले कारोबार के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को भी चरही थाना क्षेत्र के चौदह-पंद्रह माइल के बीच छापेमारी कर अवैध कोयला लदे पांच ट्रकों को जब्त किया गया.

 

जानकारी के अनुसार, CISF को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध कोयले की ढुलाई की जा रही है. इसके बाद टीम ने छापेमारी कर पांच ट्रकों को पकड़ा. फिलहाल जब्त कोयले की मात्रा, ट्रकों के मालिकों और कोयले के स्रोत के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

 

हजारीबाग की और खबरें नीचे पढ़ें

जानें हजारीबाग में कब-कितना अवैध कोयला किया गया जब्त

CISF ने इससे पहले भी हजारीबाग के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध कोयला लदे ट्रकों को जब्त किया है.  

 

- 15 अक्टूबर 2026 : सीआईएसएफ की NTPC-CMP हजारीबाग टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चरही चौक स्थित एनएच पर छापेमारी की. इस दौरान बादम क्षेत्र से आ रहे अवैध कोयला लदे दो ट्रकों को पकड़ा गया. दोनों ट्रकों से 99.260 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया गया.

 

- 10 जुलाई 2026: हजारीबाग के बड़कागांव क्षेत्र में सीआईएसएफ ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की.  इस दौरान अवैध कोयला लदे चार ट्रक जब्त किए गए. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही