Search

 
 
 

Hazaribagh: MMDR एक्ट के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Hazaribagh: खान खनिज संशोधन एक्ट 2026 तथा अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से चंदा चोरी मामले के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जिला कांग्रेस ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. यह धरना-प्रदर्शन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल के नेतृत्व में किया गया.
 

Hazaribagh: खान खनिज संशोधन एक्ट 2026 तथा अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से चंदा चोरी मामले के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जिला कांग्रेस ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. यह धरना-प्रदर्शन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल के नेतृत्व में किया गया. 


इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सह जिला के प्रभारी ने कहा कि यह कानून संघीय ढांचे पर न केवल प्रहार है, बल्कि झारखंड जैसा राज्य को उसके अधिकार से वंचित करने की सुनियोजित साजिश है . झारखंड में लगभग 15 लाख एकड़ भूमी में कोयला और लौह अयस्क का खनन होता है, जिससे विस्थापन, पर्यावरण, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है. 

 

इसे भी पढ़ें:


सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ के 2024 के फैसले के आधार पर झारखंड मिनरल बेयरिंग लैंड सेस विधेयक पारित किया गया था, जिससे वित् वर्ष 2026-27 में 14 हजार करोड़ रूपये का राजस्व जुटा कर शिक्षा, स्वास्थ्य और मईयां सम्मान योजना जैसे कल्याणकारी योजनाओं में लगाने की योजना थी. केन्द्र के संशोधन से यह राजस्व रूक जाएगा. 


जीएसटी क्षतिपूर्ति में 4 हजार करोड़ तथा बीबीजी रामजी योजना से 8 हजार करोड़ रूपये का नुकसान होगा, पहले एक लाख 36 हजार करोड़ रूपया बकाया है, जिस पर ग्रहन लग सकता है. 


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से संबंधित चंदा एवं वित्तीय पारदर्शिता का प्रश्न भी अत्यंत गंभीर है. देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास के साथ राम मंदिर के निर्माण के लिए अपना योगदान दिया है. ऐसे में मंदिर निर्माण एवं उससे संबंधित चंदे के प्रत्येक पहलू मे पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्वजनिक विश्वास सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है.


धरना में राष्ट्रीय सचिव, अम्बा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, उपाध्यक्ष भीम कुमार, महासचिव सुरजीत नागवाला, प्रदेश कॉडिनेटर बिनोद कुशवाहा, प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा, नवीन कुमार, प्रदेश सयुंक्त सचिव डॉ. प्रकाश कुमार, प्रदेश पैनलिस्ट सजीद अली खान, साकेत सौरव पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव, आबिद अंसारी किसान प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक दिगंबर मेहता, रजी अहमद, बिनोद सिंह वरिष्ठ कांग्रेसजन जिला के पदाधिकारीगण नगर अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्षगण प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण शामिल हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही