Search

 
 
 

हजारीबाग : जमीन कारोबारी की दो कारों में अपराधियों ने लगायी आग, दस्तावेज जलकर राख

 
Hazaribagh : जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित दीपूगढ़ा में अपराधियों ने जमीन कारोबारी की दो कारों में आग लगा दी. इस आगजनी में दोनों कार जलकर खाक हो गये. साथ ही कार में रखे जमीन संबंधी दस्तावेज भी जलकर राख हो गये. वाहन मालिक विजय प्रसाद मेहता ने कहा कि देर रात अपराधियों ने सड़क पर खड़ी उनकी दोनों कारों को आग के हवाले कर दिया. इस संबंध में कार मालिक ने थाना में आवेदन दिया है. (पढ़ें, कैंब्रियन">https://lagatar.in/speech-competition-on-cyber-awareness-at-cambrian-public-school/">कैंब्रियन

पब्लिक स्कूल में साइबर जागरूकता पर स्पीच कॉम्पिटिशन)

सड़क के किनारे खड़ी रहती थी गाड़ी

विजय प्रसाद मेहता जमीन का कारोबार करते हैं. वह रात में दोनों गाड़ी सड़क के किनारे ही खड़ी करते थे. कार में ही वो जमीन संबंधी दस्तावेज भी रखते थे. आगजनी में कार में रखे जमीन के दस्तावेज भी जल गये. कार मालिक विजय प्रसाद मेहता मूल रूप से इचाक थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी हैं. रात में दोनों वाहनों जलता देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी कोर्रा थाने को दी. सूचना पाकर पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/allegations-of-jmm-leader-deepak-mayor-hiding-her-failures-through-koel-river-front/">झामुमो

नेता दीपक का आरोप, कोयल रिवर फ्रंट के जरिये अपनी विफलताओं को छिपा रहीं मेयर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही