Search

 
 
 

Hazaribagh News: डीसी ने दिए अवैध ईंट भट्ठों पर कार्रवाई के निर्देश

डीसी हेमंत सती बुधवार को खनन विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न खनन परियोजनाओं की प्रगति, राजस्व संग्रहण, खनन क्षमता तथा खनिजों से प्राप्त रॉयल्टी की विस्तृत समीक्षा की गई.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: डीसी हेमंत सती बुधवार को खनन विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न खनन परियोजनाओं की प्रगति, राजस्व संग्रहण, खनन क्षमता तथा खनिजों से प्राप्त रॉयल्टी की विस्तृत समीक्षा की गई.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी को ऐसे सभी अवैध ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस निर्गत करते हुए नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

उपायुक्त ने खनिजों पर देय रॉयल्टी से संबंधित नए प्रावधानों की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण में वृद्धि के लिए सभी खनन गतिविधियों की नियमित निगरानी एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

 

बैठक में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा निर्धारित रोक अवधि समाप्त होने के उपरांत बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया तथा पत्थर खनन लीज से संबंधित स्वीकृति एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए.

 

उपायुक्त ने विभिन्न खनन परियोजनाओं की उत्पादन क्षमता, रॉयल्टी प्राप्ति तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने और अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने का निर्देश दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही