Search

 
 
 

हजारीबाग: इलाजरत आईआरबी जवान की मौत, गांव में मातम

 
Hazaribagh: जिले के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां के आईआरबी जवान विकास कुमार की मौत हो गई. मेडिका अस्पताल रांची में उनका इलाज चल रहा था. बताया जाता है कि आईआरबी जवान विकास को चार दिन पूर्व ब्रेन हेम्ब्रेज हुआ था. उसके बाद उसे मेडिका अस्पताल रांची में भर्ती किया गया था. विकास वर्ष 2010 में आईआरबी झारखंड धुर्वा में बहाल हुए थे. वह अपनी पांच बहनों में एकलौता भाई था. आईआरबी जवान के परिवार में माता-पिता सहित पत्नी और दो पुत्र व एक पुत्री हैं. इसे भी पढ़ें– मोबाइल">https://lagatar.in/post-mortem-of-the-girl-child-in-the-light-of-mobile-torch-the-answer-of-cs-will-be-surprised/">मोबाइल

टॉर्च की रोशनी में बच्ची का पोस्टमार्टम, सीएस का जवाब कर देगा हैरान
उनके असमय मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया. उनकी मौत पर विधायक उमाशंकर अकेला, कांग्रेस युवा नेता अरुण साहू, प्रमुख पुर्णिमा देवी, उप प्रमुख प्रीति कुमारी, जिला परिषद सदस्य रविशंकर अकेला व आरती कौशल, मुखिया संतोष सिंह, पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह, एसएलजे हाई स्कूल प्रधानाध्यापक प्रभु राणा, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चंद्रवंशी, पंचायत समिति सदस्य विजय मधेशिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सियाराम सिंह, उप प्रमुख प्रतिनिधि लालेश कुमार साहू सहित सिंघरावां पंचायत व प्रखंड के लोगों ने शोक व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें– केरल:">https://lagatar.in/kerala-governor-slams-left-front-government-says-i-was-harassed-video-clip-shared-with-media/">केरल:

राज्यपाल ने वाम मोर्चा सरकार को घेरा, कहा, मुझे परेशान किया गया… वीडियो क्लिप मीडिया के साथ साझा किये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही