Search

 
 
 

हजारीबागः पुलिसकर्मी के लीवर ट्रांसप्लांट के लिए 2 लाख की मदद की मांग

आभाष कुमार का इलाज हैदराबाद स्थित KIMS सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चल रहा है. अब तक इलाज पर करीब 4 लाख 34 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं. लीवर ट्रांसप्लांट के लिए और बड़ी राशि की जरूरत बताई गई है.
 

Hazaribagh : झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने हजारीबाग जिले में पदस्थापित पुलिसकर्मी (पुलिस निरीक्षक) आभाष कुमार के इलाज के लिए तत्काल आर्थिक सहायता की मांग की है. इस संबंध में एसोसिएशन ने पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजा है. पत्र में कहा है कि आभाष कुमार गंभीर लीवर बीमारी से जूझ रहे हैं. उन्हें लीवर ट्रांसप्लांट कराने की आवश्यकता है. 


आभाष कुमार का इलाज हैदराबाद स्थित KIMS सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चल रहा है. अब तक इलाज पर करीब 4 लाख 34 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं. लीवर ट्रांसप्लांट के लिए और बड़ी राशि की जरूरत बताई गई है. एसोसिएशन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार, लीवर प्रत्यारोपण अत्यंत आवश्यक है. ऐसे में पुलिस कल्याण कोष से तत्काल 2 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की जाए. एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि मानवीय आधार पर शीघ्र निर्णय लेकर संबंधित पुलिसकर्मी को राहत प्रदान की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही