Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : 160 दिव्यांग बच्चों को उपायुक्त ने वितरित किए श्रवण यंत्र

जिले के दीपुगढ़ा स्थित संत माइकल स्कूल फॉर द हियरिंग इंपेयर्ड में बुधवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने अध्ययनरत 160 बच्चों के बीच हियरिंग एड (श्रवण यंत्र) का वितरण किया
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh : जिले के दीपुगढ़ा स्थित संत माइकल स्कूल फॉर द हियरिंग इंपेयर्ड में बुधवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने अध्ययनरत 160 बच्चों के बीच हियरिंग एड (श्रवण यंत्र) का वितरण किया. श्रवण यंत्र मिलने पर बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया.

 

इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया. उन्होंने कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, हॉस्टल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संस्थान में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी प्राप्त की. साथ ही परिसर में शुद्ध पेयजल, बिजली और खेल मैदान जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अवलोकन किया.

 

उपायुक्त ने कहा कि यह संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है. उन्होंने शिक्षकों से आधुनिक तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आवश्यकताओं की सूची देने को कहा. शिक्षकों द्वारा स्मार्ट क्लास की मांग पर उन्होंने तत्काल स्वीकृति देते हुए इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही