Hazaribagh : हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र से 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची एवं उसके 3 वर्षीय छोटे भाई का अपहरण कर हत्या करने वाला आरोपी संजीत पासवान को हजारीबाग पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. कटकमदाग थाना क्षेत्र के रहने वाले अपहृत बच्चों को लेकर बच्चों के पिता मो आमिर ने कटकमदाग थाना में आवेदन दिया था. तत्पश्चात कटकमदाग थाना कांड संख्या 90/26 के तहत धारा 137(2)/96 बीएनएस दर्ज किया.
मामले को लेकर हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में कोढ़ा थाना अंतर्गत ग्राम सिंधु स्थित श्मशान घाट में 11 वर्षीय बच्ची और 3 वर्षीय बच्चे का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई.
घटनास्थल पर अतिरिक्त बल के सहयोग से इस कांड में बच्चों की खोज के लिए सर्च अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के क्रम में पुलिस बल द्वारा उक्त बच्चे का शव शमशान घाट से 500 मीटर दूर कुआं से बरामद किया गया. इसके बाद शव की पहचान के लिए मेडिकल बोर्ड की निगरानी में अत्यंत परीक्षण कराया गया. अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया.
सीसीटीवी में एक व्यक्ति के द्वारा ओला शोरूम के बाहर से स्कूटी पर दोनों बच्चों को बैठ कर ले जाते हुए देखा गया. उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ करने के पर पता चला कि अपहरण करने वाला ओला शोरूम में कार्यरत सिंदूर निवासी संजीत कुमार पासवान था. जिसे सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. मामले को लेकर हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने जानकारी दी.
गिरफ्तार अभियुक्त ने किया गुनाह कबूल
गिरफ्तार संजीत पासवान ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि लड़की विगत दो महीने से ओला शोरूम के तरफ आती जाती थी. इसी क्रम में उससे दोस्ती हो गई थी. वह कभी-कभी उसे खाना के लिए पैसे भी देता था. 27 तारीख को वह दोनों को घूमाने के बहाने से सिंदूर स्थित श्मशान घाट ले गया. अंधेरे का फायदा उठाते हुए दबरदस्ती करने लगा. उसके विरोध करने पानी में डूबोकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद उसके भाई को भी मार दिया और शव को बोरे में डालकर कुएं में फेंक दिया.
गिरफ्तार संजीत पासवान की निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त स्कूटी एवं प्लास्टिक का बोरा अभियुक्त के घर से बरामद किया. पुलिस ने संजीत पासवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
छापेमारी दल में पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव, अमित कुमार अपर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग, ज्ञान रंजन पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस निरीक्षक सपन महथा पेलावल अंचल, पु नि चंद्रशेखर कुमार थाना प्रभारी सदर, पुलिस अवर निरीक्षक सरोज कुमार थाना प्रभारी कटकमदाग, नेमधारी रजक थाना प्रभारी कोर्रा, इकबाल हुसैन थाना प्रभारी गिद्दी, रंथु उरांव ओपी प्रभारी उरीमारी, चिरानाजन कुमार कटकमदाग, पुन्नू यादव, बिट्टू रजक थाना प्रभारी पेलावल ओपी स अ नि लक्ष्मण तिवारी एवं मनोज कुमार कटकमदाग थाना सशस्त्र बल एवं तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment