Search

Hazaribagh : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत-जिला कांग्रेस प्रभारी

Hazaribagh : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में NEET परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के विरोध में राज्यव्यापी मौन सत्याग्रह एवं विजय मार्च का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय उपाध्यक्ष शारदा रंजन दुबे ने की. कार्यक्रम के पश्चात विजय मार्च निकाला गया जो जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम से चलकर कांग्रेस रोड़, मालवीय मार्ग रोड होते हुए झंडा चौक पर समापन किया गया.
 
यह विजय मार्च भारत के उन लाखों युवाओं को समर्पित होगा जिनके साहस, संघर्ष और अटूट संकल्प ने इस लोकतांत्रिक विजय को संभव बनाया. साथ ही यह मार्च लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस दृढ़ नेतृत्व और समर्थन को भी समर्पित होगा जिन्होंने पूरे संघर्ष के दौरान युवाओं के साथ मजबूती से खड़े रहे. अंत में ‘युवा के सम्मान में कांग्रेस है मैदान में’ के नारे लगाए गए.

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि युवाओं ने एक अयोग्य और भ्रष्ट शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक होने के पहले दिन से ही राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक युवाओं को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं. ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी - जब तक शिक्षा व्यवस्था सुधर नहीं हो जाता.

हमारी तीन प्रमुख मांगे थी 

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
संसद में इस पूरे प्रकरण को लेकर चर्चा हो, जिम्मेदारी तय हो 
छात्रों और युवाओं के ऊपर आंदोलन के दौरान दर्ज आपराधिक मामलों को तत्काल वापस लिया जाए

इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह, प्रदेश काऑर्डिनेटर बिनोद कशवाहा, शैलेन्द्र कुमार यादव प्रदेश सचिव नवीन कुमार अशोक देव सहित सैंकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही