Search

 
 
 

हजारीबागः बड़कागांव के जेवर दुकान से 25 लाख की लूट, युवक को मारी गोली

हजारीबाग के बड़कागांव में अपराधियों ने फायरिंग की है. एक युवक को गोली लगी है. युवक का नाम सुजीत बताया जा रहा है. गोली उसके कमर में लगी है. घटना बड़कागांव थाना क्षेत्र के डेली मार्केट की है.
 

Hazaribag : जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित डेली मार्केट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपराधियों ने एक जेवर दुकान में लूटपाट के दौरान फायरिंग शुरू कर दी.

 

दो की संख्या में अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे. फायरिंग की इस घटना में एक युवक को गोली लगी है, जिसका नाम सुधीर सोनी बताया जा रहा है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये.

 

जानकारी के मुताबिक, अपराधी जेवर दुकान से 25 लाख रुपये के जेवर व नकदी लूटने में सफल रहे. घटना की सूचना मिलने के बाद बड़कागांव थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की.

 

बड़कागांव पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही