Search

 
 
 

JSSC सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा 2023 का संशोधित रिजल्ट जारी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने प्राथमिक स्कूलों में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के पहले चरण का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है. यह बदलाव स्कूली शिक्षा विभाग के निर्देश और सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद किया गया है.
 
  • JSSC ने सहायक आचार्य का रिजल्ट किया जारी
  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरक्षण नियमों में बड़ा बदलाव

Ranchi :  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने प्राथमिक स्कूलों में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के पहले चरण का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है. यह बदलाव स्कूली शिक्षा विभाग के निर्देश और सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद किया गया है.

 

उम्मीदवार अपना संशोधित रिजल्ट JSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in/ पर देख सकते हैं. आयोग ने कहा है कि अगर कोई टाइपिंग या तकनीकी गलती पाई जाती है, तो उसे सुधारने का अधिकार आयोग के पास रहेगा. 

 

आरक्षण का फायदा लिया तो जनरल सीट नहीं मिलेगी

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि जिन अभ्यर्थियों ने आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST) के तहत कम अंक या उम्र में छूट लेकर पात्रता परीक्षा पास की है, उन्हें जनरल (अनारक्षित) सीट पर चयन नहीं दिया जा सकता है. 

 

यानी अगर किसी अभ्यर्थी ने आरक्षण का फायदा लिया है तो उसे जनरल कैटेगरी की सीट नहीं मिलेगी. ऐसे उम्मीदवारों को उनकी अपनी आरक्षित श्रेणी में ही रखा गया है. 

 

इसी वजह से JSSC ने रिजल्ट में बदलाव किया है. JSSC ने ऐसे सभी अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी से हटाकर आरक्षित श्रेणी में डाल दिया है. 

 

इन विषयों व जिलों का संशोधित परिणाम जारी

संशोधित परिणाम स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) के अंतर्गत गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा विषयों के लिए जारी किया गया है.

 

वहीं जिन जिलों के लिए संशोधित रिजल्ट जारी हुआ है, उनमें प्रमुख रूप से चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा और गुमला शामिल हैं.

 

इसके अलावा लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रांची और साहिबगंज जिलों के लिए भी मेधा-सह-विकल्प के आधार पर संशोधित सूचियां जारी की गई हैं. 

 

यह अंतिम परिणाम नहीं, बदलाव संभव

JSSC ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह रिजल्ट अस्थायी है और भविष्य में इसमें बदलाव संभव है.  झारखंड हाईकोर्ट में चल रहे मामलों के फैसले के बाद इसमें बदलाव हो सकता है.

 

कुछ उम्मीदवारों के कागजात पूरे या साफ नहीं होने की वजह से उनका रिजल्ट अभी रोका गया है, जिस पर आयोग बाद में निर्णय लेगा. 



 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही