Search

 
 
 

हजारीबाग वन भूमि घोटाला: विनय चौबे की जमानत पर HC ने ACB से मांगा जवाब

हजारीबाग वन भूमि घोटाला के एक मामले में आरोपी निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.
 

Ranchi : हजारीबाग वन भूमि घोटाला के एक मामले में आरोपी निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. 

 

हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी. एसीबी की ओर से सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल सुमित गड़ोदिया ने पक्ष रखा. 

 

क्या है मामला

यह मामला हजारीबाग में 28 डिसमिल गैर मजरुआ खास जंगल झाड़ की सरकारी जमीन की खरीद बिक्री से जुड़ा है. इसमें विनय चौबे सहित अन्य सरकारी अधिकारियों की मिली भगत से गलत तरीके से म्यूटेशन भी कराया गया.

 

इसके बाद एसीबी ने मामले में केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है. मामले में विनय चौबे, विनय कुमार सिंह सहुत अन्य के खिलाफ हजारीबाग एसीबी कांड संख्या 11/2025 दर्ज किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही