Search

 
 
 

हजारीबाग :  ज्वेलरी दुकान में डाका, 20 लाख के आभूषण लेकर हथियारबंद अपराधी फरार

चौपारण थाना क्षेत्र के महुदी मोड़ स्थित अंजली ज्वेलर्स में मंगलवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. छह से अधिक संख्या में आए अपराधियों ने शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और गैस कटर से लॉकर काटकर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए.
 

Hazaribagh : चौपारण थाना क्षेत्र के महुदी मोड़ स्थित अंजली ज्वेलर्स में मंगलवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. छह से अधिक संख्या में आए अपराधियों ने शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और गैस कटर से लॉकर काटकर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए.

 

महिला को बनाया बंधक

बताया जाता है कि जब हथियारबंद अपराधी डकैती करने पहुंचे, तब पास के घर की एक महिला बाहर निकली और उसने उन लोगों को देख लिया. इसके बाद अपराधियों ने उसे पकड़ लिया और बंदूक की नोंक पर बंधक बना लिया.

 

इसके बाद डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी महिला को कुछ दूर तक साथ लेकर गए और फिर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. इधर डकैती की सूचना मिलते ही डीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

 

पुलिस द्वारा जिले की सीमाओं पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा किया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही